Child safety awareness program: कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, मानव तस्करी एवं बच्चों की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियाँ दी गईं
- हाइलाइट: Child safety awareness program
- महिला थाना प्रभारी नीतु कुमारी ने कहा कि जागरूकता ही महिलाओं की सबसे बड़ी सुरक्षा है
- एसटी-एससी बिगाऊ राम ने बच्चों एवं युवाओं को सामाजिक अपराधों से बचने के उपाय बताए
आरा। मालती तकनीकी एवं सामाजिक कल्याण संस्थान द्वारा संचालित डॉ. पी.सी. निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में मानव तस्करी, महिला सुरक्षा एवं सामाजिक अपराधों की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, मानव तस्करी एवं बच्चों की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियाँ दी गईं।
कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी नीतु कुमारी ने महिलाओं को सुरक्षित रहने, किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने तथा आत्मरक्षा एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही महिलाओं की सबसे बड़ी सुरक्षा है।
एसटी-एससी बिगाऊ राम ने बच्चों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें मानव तस्करी, बाल अपराध, ऑनलाइन ठगी तथा अन्य सामाजिक अपराधों से बचने के उपाय बताए। सचिव सत्य प्रकाश ने सभी प्रतिभागियों से समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया और कहा कि सुरक्षित समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
संस्थान के निर्देशक डॉ. विकास कुमार ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें, महिलाओं का सम्मान करें तथा कानून का पालन करते हुए सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनें।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा एवं मानव तस्करी से संबंधित जागरूकता सामग्री भी वितरित की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश सिंह जैतेश, वैभव, अर्पिता, दुर्गा, आशा, प्रमोद, अरिहंत उपस्थित थे।

