HomeNewsबेलगाम बस ने साइकिल सवार किराना दुकानदार को रौंदा

बेलगाम बस ने साइकिल सवार किराना दुकानदार को रौंदा

Hassan Bazar सड़क हादसे में मौके पर ही मौत,पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

खबरे आपकी बिहार/आरा: भोजपुर के पीरो थाना क्षेत्र के हसन बाजार Hassan Bazar ओपी अंतर्गत हसन बाजार स्थित ग्रामीण बैंक के समीप शुक्रवार की सुबह बेलगाम बस ने साइकिल सवार किराना दुकानदार को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। हादसे को लेकर लोगों के बीच अफरातफरी का आलम रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

jay kumar

हसन बाजार स्थित ग्रामीण बैंक के समीप शुक्रवार की सुबह घटी घटना

जानकारी के अनुसार मृतक हसन बाजार Hassan Bazar ओपी क्षेत्र के कातर गांव निवासी काशीनाथ साह का 35 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार है। वह गांव में ही किराना दुकान चलाता था। इधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि आज सुबह वह साइकिल से दुकान के लिए सामान खरीदने हसन बाजार आया था। जब वह वापस घर लौट रहा था। इसी बीच बेलगाम बस ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Hassan Bazar Youth

पढ़े :- चिकेन बनी फांसः गले में हड्डी अटकने से गयी युवक की जान

पढ़े :- लाइनर गिरफ्तार : एसपी बोले: हत्या के पीछे जेल में बंद रंजीत चौधरी की साजिश

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular