HomeबिहारArrahARA : सुमित कुमार सिंह की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च

ARA : सुमित कुमार सिंह की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च

Candle march Ara: आरा शहर के महावीर टोला निवासी सुमित कुमार सिंह की हत्या के विरोध में शनिवार को कैंडल मार्च निकाला गया। जिसका नेतृत्व संतोष पाण्डेय ने किया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Candle march Ara
    • कैंडल मार्च में शहर के विभिन्न इलाकों के काफी संख्या में लोग शामिल थे

आरा। शहर के महावीर टोला निवासी सुमित कुमार सिंह की हत्या के विरोध में शनिवार को कैंडल मार्च निकाला गया। जिसका नेतृत्व संतोष पाण्डेय ने किया। कैंडल मार्च शहर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरा। इस दौरान लोगों ने सुमित कुमार सिंह को न्याय दिलाने की मांग की।

Candle march Ara – अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

कहा कि मेडिकल के क्षेत्र में कार्य करने वाले सुमित कुमार सिंह की हत्या अपराधियों के बढ़ते मनोबल का परिचायक है। पुलिस इस मामले में बयान देखकर कांड की लीपापोती करना चाहती है। लोगों ने जिला प्रशासन से सुमित कुमार सिंह की हत्या में शामिल अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तारी करने एवं पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने कि मांग की। कैंडल मार्च में शहर के विभिन्न इलाकों के काफी संख्या में लोग शामिल थे।

विदित रहे की आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के महावीर टोला रोड में शुक्रवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने सुमित कुमार सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक बड़हरा थाना क्षेत्र के फरहदा गांव निवासी तारकेश्वर सिंह के 30 वर्षीय पुत्र सुमित सिंह है। वर्तमान में वह टाउन थाना क्षेत्र के महावीर टोला मुहल्ला में कई वर्षों से रहता था। वह दवा कारोबारी था।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular