HomeNewsक्राइमभोजपुर में दो बच्चों से छीन गया मां का प्यार

भोजपुर में दो बच्चों से छीन गया मां का प्यार

Cosier-आपसी झगड़े में पीट-पीटकर विवाहिता की हत्या, पति व सास गिरफ्तार

चौरी थाना क्षेत्र के कोसियर गांव की शनिवार की शाम की घटना

पेट में ऑपरेशन वाले जगह पर लात-घूंसों से मार कर ली ली गयी जान

इलाज के लिये अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

खबरे आपकी आरा। भोजपुर के चौरी थाना क्षेत्र के कोसियर गांव में शनिवार की शाम झगड़े के बाद एक युवक ने मां के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। दोनों  ने महिला के पेट में ऑपरेशन वाली जगह पर लात-घूंसों से मार कर जान ले ली। इलाज के लिये अस्पताल ले जाने के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मृत महिला कोशियर गांव निवासी अविनाश उर्फ भोला चौधरी की 35 वर्षीया पत्नी मनोरमा देवी थी। इस मामले में पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर पति और सास देवकुमारी कुंअर को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में मनोरमा देवी के पिता सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के नोनाडीह गांव निवासी भगवान चौधरी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उसमें मनोरमा देवी के पति और सास को नामजद किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार शनिवार की शाम छह बजे भगवान चौधरी को बेटी के साथ मारपीट किये जाने की सूचना मिली। इस पर वह तुरंत बेटी के ससुराल पहुंचे। तब उनकी बेटी दर्द से छटपटा रही थी। उसे इलाज के लिये तत्काल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। उसके बाद वह बेटी का शव लेकर चौरी थाना पहुंचे और घटना की जानकारी दी।

इस आधार पर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुये दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आपसी झगड़े में मारपीट और गंभीर चोट लगने से मौत होना लग रहा है। वैसे पुलिस छानबीन और दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है। 

पिता बोले: बेटी के ससुराल पहुंचे तो दर्द से तड़प रही थी मनोरमा

नोनाडीह निवासी भगवान चौधरी के अनुसार मारपीट की कोशियर (Cosier) गांव के ही एक व्यक्ति के माध्यम से बेटी के साथ मारपीट किये जाने की सूचना मिली। इस पर वह बेटी के ससुराल कोसियर पहुंचे। तब उनकी बेटी पेट पकड़ दर्द से छटपटा रही थी। पूछताछ करने पर बताया कि कुछ रोज पहले ही उसके पेट का बड़ा ऑपरेशन हुआ था। शनिवार की शाम उसका पति से झगड़ा हुआ था। उसके बाद पति और सास ने मिल कर लात-मुक्का व फैट से ऑपरेशन वाली जगह पर मार दिया।

Cosier
कोसियर- विवाहिता की हत्या,भोला चौधरी गिरफ्तार

मामूली विवाद में दो बच्चों से छीन गया मां का प्यार

Cosier – पति-पत्नी के मामूली झगड़े ने दो बच्चों की खुशियां छीन ली। दोनों बच्चे मां की ममता से वंचित हो गये। मां की मौत के बाद दोनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जाता है कि मनोरमा देवी को सिर्फ दो पुत्र आर्यन और आदित्य है। वहीं उसकी मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है।

पढ़े- ब्यूटी पार्लर श्रृंगार के आड़ में शराब का धंधा, ब्यूटिशियन चंदा देवी गिरफ्तार पति फरार

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular