Homeशाहपुरदेवमलपुर बहुदरीभोजपुर में करनामेपुर थाना क्षेत्र के दलन छपरा गांव के पास पुलिस...

भोजपुर में करनामेपुर थाना क्षेत्र के दलन छपरा गांव के पास पुलिस पर फायरिंग

Dalan Chhapra: भोजपुर के करनामेपुर इलाके में शराब तस्करों की पुलिस के साथ झड़प हो गयी। पकड़े जाने के बाद तस्कर मारपीट और फायरिंग करते हुए भाग निकले।

jay kumar
  • हाइलाइट: Dalan Chhapra
  • पुलिस से मारपीट, फायरिंग करते भाग निकले तीन शराब तस्कर
  • करनामेपुर थाना क्षेत्र के दलन छपरा गांव के पास की शाम की घटना
  • छापेमारी के दौरान पुलिस से भिड़े शराब तस्कर, मारपीट में एक पीटीसी जख्मी
  • एक तस्कर गिरफ्तार, 18 लीटर अंग्रेजी शराब, एक खोखा स्कूटी और एक बाइक जब्त
  • फरार तीनों तस्कर चिन्हित, धरपकड़ में लेकर पुलिस कर रही छापेमारी

आरा। भोजपुर के करनामेपुर इलाके में शराब तस्करों की पुलिस के साथ झड़प हो गयी। पकड़े जाने के बाद तस्कर मारपीट और फायरिंग करते हुए भाग निकले। फायरिंग में थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस कर्मी तो बाल बाल बच गए, लेकिन मारपीट में एक पीटीसी जख्मी हो गए। हालांकि पुलिस द्वारा एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन तीन तस्कर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार तस्कर शाहपुर थाना क्षेत्र के सहजौली गांव निवासी अरविंद कुमार पांडेय का पुत्र सोनू कुमार पांडेय है।

Dalan Chhapra: फरार तीनों तस्कर चिन्हित, धरपकड़ में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल से स्कूटी और अपाची बाइक पर लदी विभिन्न ब्रांड की 18 लीटर अंग्रेजी शराब, एक खोखा और एक स्मार्ट मोबाइल बरामद की गयी है। स्कूटी और बाइक भी जब्त कर ली गई है। पुलिस द्वारा फरार तीनों शराब तस्करों की पहचान कर ली गई। इनमें सहजौली गांव निवासी निलेश कुमार ओझा उर्फ आरडीएक्स, शिवेंद्र प्रसाद और राजेश साह शामिल हैं। निलेश कुमार ओझा उर्फ आरडीएक्स पर पीटीसी पर फाइटर एवं व लोहे की बाली से हमला करने और थानाध्यक्ष पर फायरिंग करने का आरोप है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार के बयान पर चारों तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

महुआर पुल होते अंग्रेजी शराब की खेप लेकर सरना गांव जाने की सूचना पर कारवाई

जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि स्कूटी और अपाची बाइक से चार तस्कर महुआर पुल होते अंग्रेजी शराब की खेप लेकर सरना गांव की ओर जाने वाले हैं। उस आधार पर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार के नेतृत्व में एएसआई रामेश्वर मंडल और पीटीसी अंशु पटेल पुलिस बल के बाद तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने निकले। दलन छपरा गांव के पास पुलिस को स्कूटी और अपाची बाइक सवार चार लोग आते दिखे। पुलिस ने रोकने का इशारा किया, तो चारों बाइक छोड़ कर भागने लगे।

फायरिंग में बाल-बाल बचे करनामेपुर थानाध्यक्ष

पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया, तो चारों पुलिस से भिड़ गए। उस दौरान एक तस्कर द्वारा फाइटर और लोहे की बाली से पीटीसी अंशु पटेल पर हमला कर दिया। उससे वह बेहोश हो कर गिर पड़ें। उसी दौरान एक अन्य तस्कर द्वारा थानाध्यक्ष को टारगेट करते हुए फायरिंग कर दी गई। गोली थानाध्यक्ष के पास से निकल गयी। तबतक गश्ती दल पहुंच गयी और एक तस्कर को पकड़ लिया गया। हालांकि तीन तस्कर भाग निकले। पुलिस के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि चारों काफी दिनों से शराब की तस्करी करते हैं। यूपी से‌ शराब वाकर बेचते हैं। पुलिस उसकी निशानदेही पर फरार तीन अन्य तस्करों की गिरफ्तारी में जुटी है।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular