Homeधर्मपर्व त्योहारDeepawali - परंपरागत तरीके से मनाया गया प्रकाश का पर्व

Deepawali – परंपरागत तरीके से मनाया गया प्रकाश का पर्व

Deepawali आरा। प्रकाश का पर्व दीपावली आरा शहर सहित पूरे जिले में शनिवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस दौरान घरों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान में लक्ष्मी-गणेश एवं हनुमान की पूजा की गई। बच्चों से लेकर बुजुर्गों उत्साह दिखा जमकर पटाखे फोड़े गए। रंग-बिरंगे लरियो एवं दीपों की सजावट से घर एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान जगमगा उठे।

Deepawali – घरों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में हुई लक्ष्मी-गणेश व हनुमान की पूजा

  • रंग-बिरंगे लरियों एवं दीपों से जगमगाया घर और व्यवसायिक प्रतिष्ठान
  • बच्चों से लेकर बुजुर्गों में दिखा उत्साह, जमकर फोड़े पटाखे
  • युवतियों ने आकर्षक रंगोली बनाकर भरा घरौंदा

दीपावली को लेकर शनिवार की सुबह से ही लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। छोटे-छोटे बच्चे अपने घर के सदस्यों के साथ मुख्य दरवाजे एवं छतों पर आकर्षक रंगोली बनाने में मशगूल दिखे। Deepawali रंगोली को मिट्टी के दीए से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शाम में घर, भवन एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी-गणेश एवं हनुमान की विधिवत पूजा की गई तथा प्रसाद का वितरण किया गया।

इसके उपरांत युवतियों ने नये-नये परिधान पहनकर घरों में कुलिया-चुकिया से घरौंदा भरा। घरौंदा भरने के बाद बहनो लावा-मुड़ी एवं मिठाई से भरे कुलिया-चुकिया को अपने भाइयों को दिया। इसके बदले भाइयों ने अपने बहनों को उपहार प्रदान किया। इसके बाद पटाखे फोड़ने का दौर शुरू हुआ। जो देर रात तक चलता रहा।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular