Monday, March 3, 2025
No menu items!
Homeसंगीतराम राज्य गद्दी के अवसर भव्य देवी जागरण का हुआ आयोजन

राम राज्य गद्दी के अवसर भव्य देवी जागरण का हुआ आयोजन

Devi Jagran in Arrah आरा नगर रामलीला समिति के तत्वावधान में रामराज्य गद्दी के अवसर भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। उद्घाटन सूबे के कृषि मंत्री सह आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व एमएलसी राधाचरण साह, बडहरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, मेजर राणा प्रताप सिंह, अजय सिंह सहित समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रुप से किया। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन जी व समिति के पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह् अंग वस्त्र व मां की चुनरी से किया।

Devi Jagran in Arrah-गायिका देवी एवं अनुपमा यादव के गीतो पर झूमे श्रोता

राम राज्यगद्दी के अवसर पर आयोजित देवी जागरण में प्रसिद्ध गायिका देवी, अनुपमा यादव ने अपनी मधुर गीतो एवं अमृता सिन्हा, विजय सोनी व प्रसिद्ध तरूण चोपड़ा की आकर्षक झांकी लोगों को मन मोह लिया। साथ ही छठ की गीतों को सुनकर लोग आनंद विभोर हो गयें। तरुण चोपड़ा की झांकी में महिषासुरमर्दिनी, सत्य शिवम् सुंदरम्, बरसाने की होली, राम विवाह व कान्हा का फूलों की होली का अद्भुत मंचन किया गया। जागरण का शुभारंभ विजय सोनी के “जागों हे जगदम्बे जागों हे ज्वाला…” और लोक गायिका देवी के छठ गीत “जोडे़-जोड़े सुपवा…” ने समा बांध दिया। वहीं अनुपमा यादव और अमृता सिन्हा ने “सच्ची हैं तू सच्चा तेरा दरबार माता रानिय..” जैसे माता के भेंटो से सभी को पुरी रात झुमाया। मुन्ना वर्मन के बैंड में छोटू बाबा, राजाज्ञा जी, रतन शर्मा, टिंकूं सिंह, अमित उपाध्याय जी ने शानदार प्रस्तुति दी।

सूर्य कला मंदिर की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार

शिव कला मंदिर को द्वितीय एवं आईडियल क्लब को तृतीय पुरस्कार मिला

Mathematics Coching shahpur
Mathematics Coching shahpur

राम राज्य गद्वी के बाद पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। निर्णायक मंडल में शामिल एएसपी सह सदर एसडीपीओ हिमांशु एवं नगर थानाध्यक्ष शंभु कुमार भगत ने श्रेष्ठता के अधार पर झांकियों का चयन किया। कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद, सचिव शंभु नाथ प्रसाद, सह सचिव विष्णु शंकर, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, शंभु नाथ केशरी ने संयुक्त रुप से पुरस्कार वितरण किया। राम राज्य गद्दी के अवसर पर भरत मिलाप में शामिल झांकी को सूर्य कला मंदिर पुरानी अदालत पड़ाव को प्रथम पुरस्कार, शिव कला मंदिर गोला मुहल्ला को द्वितीय पुरस्कार एवं आईडियल क्लब गोला मुहल्ला को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अन्य सभी झांकियो को भी सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। संचालन पर्यावरणप्रेमी आनंद कुमार व धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष सन्नी शाहबादी ने किया। पूजा उपाध्यक्ष शंभु नाथ केशरी व प्रमोद गुप्ता ने सपत्नीक संपन्न कराया।

Devi Jagran in Arrah

Devi Jagran in Arrah-जागरण में महथं राम किंकर दास सचिव शंभु नाथ प्रसाद सह सचिव विष्णु शंकर उपाध्यक्ष, शंभु नाथ केशरी, सन्नी शाहबादी, उदय आनंद, मीडिया प्रभारी पर्यावरणप्रेमी आनंद कुमार, राजेश कुमार, डाॅ. अनिल कुमार सिंह, डाॅ. विजय गुप्ता, विभा कुमारी, मुन्नू सिंह, जितू चौरसिया, आलोक अंजन, राजीव रंजन, राहुल बदलानी, प्रिंस सिंह, आजाद श्रीवास्तव, मुन्ना सोनी, उमाशंकर सिंह उर्फ मिठाई लाल, निरज सोनी, प्रमोद गुप्ता, अमन जलान, संतोष गुप्ता, प्रेम सिंह, सुनिल कुमार, विकास कुमार आदित्य सिंह, कमल किशोर पाठक जय किशोर गुप्ता, अनिल कुमार तिरूपति जी, अमित कुमार, रेवंत बदलानी, चंदन, रितेश, नीरज, सोनी एवं संजीव पांडेय थें।

- Advertisment -
Khabre Apki - YouTube -
Khabre Apki - YouTube

Most Popular