Homeचर्चित न्यूजकिशोरी से छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट का आरोपित गिरफ्तार

किशोरी से छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट का आरोपित गिरफ्तार

खबरे आपकी आरा। FIR under POCSO Act भोजपुर के पवना थाने क्षेत्र के खोपिरा गांव में घांस काटने गयी एक किशोरी के साथ छेड़खानी किये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला और पवना थाने की पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वह उसी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव का हीरा सिंह है। इसे लेकर हीरा सिंह के खिलाफ थाने में छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

jay kumar

पढ़ें:-परिजनों ने कबूला गुनाह, बोले: फोटो भेज राजेश ने तुड़वा दी थी शादी,जेल गयी कातिल प्रेमिका 

FIR under POCSO Act-घांस काटने गयी किशोरी से छेड़खानी

बताया जा रहा है कि किशोरी खेत में घांस काट रही थी। तभी आरोपित आ धमका और छेड़खानी करने लगा। किशोरी द्वारा शोर मचाने पर वह भाग खड़ा हुआ। बाद में परिजनों द्वारा स्थानीय थाने को सूचना दी गयी। उसके बाद महिला थाना इंचार्ज लक्ष्मी पटेल और पवना थानेदार रितेश दूबे के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपित पुलिस से बचने के लिये एक घर में छुप गया था। इधर, आरोपित के परिजनों वालों के अनुसार वह थोड़ा कमजोर बुद्धि का है। उसने किशोरी को थप्पड़ जड़ दिया था।

 पढ़ें:- नियम का उल्लंघन: दो अध्यक्ष सहित 20 सदस्य पर नामजद प्राथमिकी, 10 अज्ञात भी आरोपित

पढ़ें:- जिंदगी इम्तिहान लेती है… गाने वाले दारोगा दिलीप कुमार निराला की जिंदगी की शुरु हुई परीक्षा

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular