Tuesday, March 4, 2025
No menu items!
HomeNewsCrimeमवेशी चोरी करने आए बदमाशों ने की फायरिंग, महिला जख्मी

मवेशी चोरी करने आए बदमाशों ने की फायरिंग, महिला जख्मी

Dhangai Sonvarsha News: जख्मी महिला धनगाई थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी मनरिका पासवान की 45 वर्षीया पत्नी माना देवी है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई

  • हाइलाइट :-
    • सोनवर्षा गांव में अपराधियों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग
    • बाल-बाल बचा पति, पत्नी गोली लगने से जख्मी

Dhangai Sonvarsha News आरा: भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में सोमवार की रात भैंस चोरी का विरोध करने पर हथियारबंद अपराधियों एक महिला को गोली मार दी। जख्मी महिला को गोली बाएं हाथ में केहुनी एवं कलाई के बीच में लगी है। गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जख्मी महिला धनगाई थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी मनरिका पासवान की 45 वर्षीया पत्नी माना देवी है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

Mathematics Coching shahpur
Mathematics Coching shahpur

इधर माना देवी ने बताया कि सोमवार की रात वह मवेशी को आंगन में बंधने कर खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। सोमवार की देर रात पिकअप पर सवार हथियारबंद अपराधी उनके घर में प्रवेश कर गए और चुराने को लेकर आंगन में बंधे भैंस को खोल दिया। तभी भैंस चिल्लाने लगी। भैंस के चिल्लाने की आवाज सुनकर उन्होंने अपने पति को कहा की देखिए भैंस को चिल्ला रहा है तो उनके पति आंगन में आए। तभी उन्हें देख अपराधियों द्वारा ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग कर दी गई। हालांकि फायरिंग में उनके पति बाल-बाल बच गए।

इसके बाद जब वह भी अपने कमरे से निकलकर आंगन में आई तो उक्त अपराधियों ने उन पर भी फायरिंग कर दी। जिसमें फायरिंग के दौरान उनके बाएं हाथ में गोली लग गई। उसके बाद सभी अपराधी पिकअप पर सवार होकर भाग निकले। जिसके बाद जख्मी हालत में परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर जख्मी महिला माना देवी ने पिकअप पर सवार होकर आए हथियारबंद अपराधियों पर भैंस चोरी करने का विरोध करने पर उन्हें गोली मारने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

- Advertisment -
Khabre Apki - YouTube -
Khabre Apki - YouTube

Most Popular