Homeबिहारआराडीएम ने स्कूल में खेल मैदान है इसकी सूची उपलब्ध कराने का...

डीएम ने स्कूल में खेल मैदान है इसकी सूची उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक आहूत की गई।

DM: भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक आहूत की गई।

jay kumar
  • हाइलाइट : DM
    • उप विकास आयुक्त को उपलब्ध कराया जाए स्कूल में खेल मैदान की सूची:-डीएम

DM आरा: भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक आहूत की गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अपने विभाग में संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया।

इसके उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया की जिस स्कूल में खेल का मैदान है उसकी सूची अविलंब उप विकास आयुक्त को उपलब्ध कराया जाए ताकि मनरेगा के तहत विकास कार्य कराया जा सके। साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को बच्चों को मिलने वाली राशि जैसे -साइकिल ,छात्रवृत्ति, पोशाक को ससमय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी द्वारा माईनिंग फंड से किए जा रहे कार्य जिसकी स्वीकृति जिला पदाधिकारी के तरफ से दे दी गई है जैसे हाईटेक लाइब्रेरी ,स्मार्ट क्लासेस ,खेल से संबंधित कार्य ,पेंटिंग रूम ,मॉडल क्लास रूम ,साइंस पार्क को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी स्कूल में पर्याप्त संख्या में शौचालय ,क्लास रूम बनाने का निर्देश दिया गया। बैठक मे उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी DPO शिक्षा विभाग एवं सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आदि उपस्थित रहें।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular