Homeबिहारआराघटना को अंजाम देने से पूर्व एक बदमाश गिरफ्तार

घटना को अंजाम देने से पूर्व एक बदमाश गिरफ्तार

भोजपुर जिले की उदवंतनगर थाना पुलिस की टीम ने शनिवार की रात्रि थाना क्षेत्र के घोड़पोखर गांव में छापेमारी कर हथियार व कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

Tulsi Singh arrested: भोजपुर जिले की उदवंतनगर थाना पुलिस की टीम ने शनिवार की रात्रि थाना क्षेत्र के घोड़पोखर गांव में छापेमारी कर हथियार व कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

jay kumar
  • हाइलाइट : Tulsi Singh arrested
    • 1 देशी कट्टा, 1 दोनाली बंदूक एवं 10 जिंदा कारतूस बरामद
    • उदवंतनगर थाना पुलिस टीम को छापेमारी के दौरान मिली उपलब्धि
    • एसपी मिस्टर राज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

आरा: जिले की उदवंतनगर थाना पुलिस की टीम ने शनिवार की रात्रि थाना क्षेत्र के घोड़पोखर गांव में छापेमारी कर हथियार व कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। वह किसी बडी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था।1 देशी कट्टा, 1 दोनाली बदुक एवं 10 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि 28 सितंबर 24 के समय रात्रि करीब साढ़े 11 बजे उदवंतनगर थानाध्यक्ष को एक सूचना मिला कि थाना क्षेत्र के घोडपोखर निवासी तुलसी सिंह अपने घर में हथियार रखे हुए है। उक्त सूचना के सत्यापन, अपराधकर्मी की गिरफ्तारी एवं अवैध आग्नेयास्त्र की बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष उदवंतनगर के नेतृत्व में थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बलों के साथ एक टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तुलसी सिंह के घर पहुंच कर तलाशी लिया। इस दौरान एक देशी कट्टा, एक दोनाली बंदुक एवं दस जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से उदवंतनगर थाना क्षेत्र के घोडपोखर गांव निवासी तुलसी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस सबंध में गिरफ्तार पर उदवन्तनगर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular