Museum Jagdishpur: भोजपुर के डीएम मनेश कुमार मीणा ने कहा कि वीर बाबू कुंवर सिंह की ऐतिहासिक विरासत और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी धरोहरों का संरक्षण जरूरी।
हाइलाइट्स:
भोजपुर डीएम मनेश कुमार मीणा ने जगदीशपुर का किया क्षेत्रीय भ्रमण
वीर कुंवर सिंह संग्रहालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों का किया अवलोकन
संग्रहालय के रखरखाव और संरक्षण पर दिया जोर
आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश
जगदीशपुर/आरा। भोजपुर के जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने शुक्रवार को जगदीशपुर अनुमंडल क्षेत्र का क्षेत्रीय भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जगदीशपुर किला स्थित वीर कुंवर सिंह संग्रहालय का निरीक्षण कर वहां संरक्षित ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का जायजा लिया।
संग्रहालय की धरोहरों का किया अवलोकन
जिला पदाधिकारी ने संग्रहालय में संरक्षित स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी ऐतिहासिक वस्तुओं और वीर बाबू कुंवर सिंह की विरासत से संबंधित सामग्री का अवलोकन किया। उन्होंने संग्रहालय से जुड़ी विभिन्न जानकारियां भी प्राप्त कीं।
Museum Jagdishpur: रखरखाव पर विशेष ध्यान देने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने संग्रहालय की व्यवस्थाओं, रखरखाव और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने संग्रहालय को सुव्यवस्थित बनाए रखने और यहां आने वाले आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करना जरूरी
जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने कहा कि वीर कुंवर सिंह संग्रहालय स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास और वीर बाबू कुंवर सिंह की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संग्रहालय में रखी ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और इसके बेहतर रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है।
कई अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अरुण प्रकाश, अपर समाहर्ता डॉ. शशि शेखर, सहायक समाहर्ता अमित मीणा, प्रभारी पदाधिकारी, सामान्य शाखा, निदेशक, डीआरडीए, जगदीशपुर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जगदीशपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

