Wednesday, December 17, 2025
No menu items!
Homeबिहारआरा भोजपुरमकान नइखे त बन जाई, घबराई मत-जिलाधिकारी

मकान नइखे त बन जाई, घबराई मत-जिलाधिकारी

  • शाहपुर में डीएम ने जनता दरबार लगाया, लोगो के शिकायतों से हुए रूबरू
  • राशनकार्ड, पेंशन, आवास के लिए जनता दरबार को उमड़ा लोगो का हुजूम

DM public court in Shahpur/Bhojpur/Bihar खबरे आपकी: शाहपुर के जनता दरबार में फरियादी से मुखातिब डीएम ने कहा मकान नईखे तब बन जाई घबराइए मत। फरियादी से भोजपुरिया अंदाज में डीएम द्वारा कही गई बात लोगों के दिलो को छू गई। तकरीबन सभी फरियादियों से जिला पदाधिकारी राजकुमार ने भोजपुरी भाषा में ही बातें की।

डीएम ने बारी बारी फरियादियों की बातों व आवेदनों को अपने से देखकर व सुनकर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ उसे निराकरण करने के लिए बढ़ाते रहे। साथ उक्त आवेदनों व शिकायतों को निष्पादित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में सबसे ज्यादा आवेदन आपूर्ति विभाग एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सुविधाओं के लिए आए। किसी को राशन में नाम जुड़वाना था तो किसी को उनका पेंशन तथा आवास नहीं बन पा रहा था।

DM public court in Shahpur: जनता दरबार को उमड़ा लोगो का हुजूम

अपने शिकायत भरे आवेदनों को डीएम तक पहुंचाने के लिए प्रखंड मुख्यालय पर मानो लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। सैकड़ों की संख्या में पात्रता रखने वाले लाभार्थी जनता दरबार में प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचे कुछ लोगों ने डीएम के समक्ष अपनी बातों को रखा। जनता दरबार में प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। जिसमे मनरेगा, आपूर्ति, आवास, दाखिल-खारिज, नलजल योजना, सामाजिक सुरक्षा, बाल विकास, विधुत सहित सभी विभागों के अधिकारियों को संबंधित आवेदनो को दे दिया गया।

इसके पूर्व प्रखंड प्रमुख गीता देवी, जिप सदस्य गंगाधर पांडे व कृष्णा देवी ने डीएम को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। जनता दरबार में एसडीएम सीमा कुमारी, डीसीएलआर मोना झा, बीडीओ राकेश कुमार, सीओ श्रेया मिश्रा, ईओ रजनीश कुमार, बीपीआरओ राजेश प्रसाद, पीओ रवि रंजन, एमओ मार्कण्डेय सिंह, बीईओ मो.गुलाम सरवर, बीएओ राजेश्वर राम, जेएसएस शशिभूषण सिंह उपस्थित रहे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
pintu Bhaiya
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular