Friday, April 25, 2025
No menu items!
HomeNewsहंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस पर नशे में धुत युवक ने...

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस पर नशे में धुत युवक ने की रोडे़बाजी, गिरफ्तार

शराब की खेप पार कराने के लिये रोडे़बाजी करने का लगा आरोप

आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के पिपरहियां रोड स्थित आनंद नगर के समीप नशे में धुत एक युवक द्वारा पुलिस पर रोडे़बाजी कर दी गयी। पुलिस हंगामे की सूचना पर आनंद नगर रेलवे लाइन के पास पहुंची थी। हालांकि इस घटना में किसी पुलिस वालों को चोटें नहीं आयी है। वहीं पुलिस ने रोडे़बाजी करने वाले को गिरफ्तार कर लिया। वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरहियां गांव निवासी विमल कुमार सिंह उर्फ अंटु मिस्त्री है।

रिया चक्रवर्ती छोटी मछली है, बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा हैः पप्पू यादव

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के पिपरहियां रोड की शुक्रवार की सुबह की घटना

पूर्व में भी आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामलों में जेल जा चुका है आरोपित

कार्यपालक पदाधिकारी के रवैये से परेशान शाहपुर के मुख्य पार्षद धरने पर बैठे

इस संबंध में नगर थाना के एएसआई राज विजय सिंह के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उसमें पकड़े गये युवक पर शराब की खेप पार कराने के उद्देश्य से रोडे़बाजी करने का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे एएसआई राजविजय सिंह क्रॉस मोबाइल के साथ छापेमारी में निकले थे। तभी पिपरहिया रोड स्थित आनंद नगर में नशे में एक युवक द्वारा हंगामा करने की सूचना मिली।इस पर पुलिस आनंद नगर पिपरहियां रोड रेलवे लाइन के पास पहुंचे, तो युवक द्वारा रोडे़बाजी की जाने लगी। इसके बाद पुलिस ने खदेड़ कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित पूर्व में भी आर्म्स एक्ट सहित अन्य कई मामलों में जेल जा चुका है।

देखें: – खबरे आपकी – फेसबुक पेज

देखें: – दो साल में इस गांव के दो बेटे व बेटियों ने यूपीएससी में अपनी सफलता का परचम लहाराया

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular