Monday, November 17, 2025
No menu items!
HomeBiharPatnaदशहरा: रावण वध से पहले हनुमान जी की दमदार एंट्री, कर दिया...

दशहरा: रावण वध से पहले हनुमान जी की दमदार एंट्री, कर दिया लंका दहन

पटना के गांधी मैदान में रावण वध से पहले हनुमान जी की दमदार एंट्री हुई। हनुमान की एंट्री होते ही दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला।

Ravana Dahan – Patna: पटना के गांधी मैदान में रावण वध से पहले हनुमान जी की दमदार एंट्री हुई। हनुमान की एंट्री होते ही दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला।

  • हाइलाइट: Ravana Dahan – Patna
    • गांधी मैदान पटना में इस बार मैथिली लुक में नजर आया रावण
    • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीर चलाकर किया रावण का वध
    • राज्यपाल आर्लेकर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा रहे मौजूद

Ravana Dahan – Patna पटना: बुराई पर अच्छाई के प्रतीक दशहरा पर्व पर शनिवार शाम को पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीर चलाकर रावण का वध किया। इस बार का रावण वध के साथ लंका दहन का आयोजन खास रहा, क्योंकि रावण वध से पहले हनुमान जी की दमदार एंट्री हुई। हनुमान की एंट्री होते ही दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला।

मंच पर एंट्री लेने के बाद हनुमान जी ने प्रतीकात्मक रूप से लंका दहन किया, जिससे पूरे कार्यक्रम में लोगों का उत्साह और बढ़ गया। वहीं, लंका दहन करने के दौरान एक अप्रत्याशित घटना हो गई। दरअसल, सीएम नीतीश कुमार जैसे ही तीर चलाने के लिए धनुष उठाया तो उनका तीर और धनुष दोनों हाथ से छूटकर नीचे गिर गया।

रावण दहन कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा, विधान सभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव और राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद रहे।

संस्कृति और उत्साह का संगम: पटना के गांधी मैदान में आयोजित यह रावण दहन कार्यक्रम बिहार में हर साल की तरह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रावण वध के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके बाद लोग बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश लेकर घर लौटे।

दशहरा पर्व हर वर्ष शारदीय नवरात्रि के समापन के साथ दशमी तिथि को विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को इस पर्व को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध करते हुए विजय हासिल की थी, जिस कारण से इसे विजयादशमी भी कहा जाता है। दशहरे पर पटना समेत पूरे देशभर में कई जगहों पर रावण का दहन किया जाता है।

18 हाइटेक एंबुलेंस की व्यवस्था रही: इस बार बिहार के सबसे बड़े 80 फीट लंबे रावण का पुतला को पटना के गांधी मैदान में बनाया गया था। शनिवार की शाम पांच बजे सीएम नीतीश कुमार ने रावण वध किया। इसको लेकर खास तैयारी की गई थी। किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने सारी तैयारी पहले ही पूरी कर ली थी।

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया। मीडिया के लिए गांधी मैदान में प्रवेश गेट नं. 13 से और आम जनता का प्रवेश गेट नं. 4,5,6,7,8,9,10 एवं 12 से हुआ। निकलते समय गांधी मैदान के सभी गेट खुले रहे। 18 हाइटेक एंबुलेंस की व्यवस्था रही। आस-पास के सभी प्राइवेट और सरकारी अस्पताल को अलर्ट मोड पर रखा गया था।

रावण को खासकर मैथिली लुक दिया गया था : इस बार गांधी मैदान में बिहार का सबसे ऊंचा 80 फीट का रावण का पुतला बनाया गया। इस बार का रावण खास तौर पर मैथिली लुक में नजर आया। रावण के इस अनोखे रूप ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। रावण के पुतले की ऊंचाई 80 फीट, मेघनाद की 75 फीट और कुंभकरण की ऊंचाई 70 फीट थी। रावण, मेघनाद, कुंभकरण का दहन इको फ्रेंडली पटाखों से हुआ। बारिश रोधी पुतले बनाए गए थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
pintu Bhaiya
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular