Sunday, May 11, 2025
No menu items!
HomeNewsबिहारकरंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम

संदेश थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में गुरुवार की सुबह घटी घटना

फेसबुक पेज (खबरें आपकी)

आरा (मो. वसीम)। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में गुरुवार की सुबह करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। घटना को लेकर आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई।

youtube@KhabreApki
youtube@KhabreApki

जानकारी के अनुसार मृतक नारायणपुर गांव निवासी स्व. घरभरन ठाकुर के 55 वर्षीय पुत्र बिंदेश्वरी ठाकुर हैं। बताया जाता है कि वह आज सुबह चापाकल पर स्नान कर रहे थे। जहां चापाकल से सटे मोटर ही लगा था। उसके तार में हाथ स्पर्श हो जाने के कारण वह करंट की चपेट में आ गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव के समीप घटी घटना

इसके बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था। तभी उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले आए। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ.अरुण कुमार ने उन्हें देख मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

Electrical-current.jpg
Electrical-current.jpg

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक संजय सिंह टाईगर ने मैट्रिक के टॉपर छात्र शुभम को किया सम्मानित

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular

Don`t copy text!