Homeबिहारआराप्रधानाध्यापिका के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित

प्रधानाध्यापिका के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित

आरा शहर के टाउन उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Headmistress Uma Kumari: आरा टाउन उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को प्रधानाध्यापिका उमा कुमारी के विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।

  • हाइलाइट:
    • आरा शहर के टाउन उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

भोजपुर (बिहार) आरा शहर के ऐतिहासिक टाउन उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को प्रधानाध्यापिका उमा कुमारी के विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

समारोह के मुख्य अतिथि गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी अहसन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) रमेश कुमार पाल और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) चंदन प्रभाकर उपस्थित रहे।

अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र और बुके देकर विद्यालय परिवार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक आनंद किशोर सिंह ने की, मंच संचालन डॉ. प्रबोध कुमार मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सैयद रफत इमाम ने किया। वीणा कुमारी ने सम्मान-पत्र का वाचन किया।

इस अवसर पर एमएलसी जीवन कुमार ने प्रधानाध्यापिका उमा कुमारी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान दिया है। वे एक स्वच्छ छवि की कुशल प्रशासक रही हैं। विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है, उनके जाने से विद्यालय परिवार को एक अनुभवी मार्गदर्शक की कमी खलेगी।

Headmistress Uma Kumari: यह क्षण उनके लिए खुशी और गम दोनों लेकर आया है

अपने विदाई समारोह पर भावुक प्रधानाध्यापिका उमा कुमारी ने कहा कि यह क्षण उनके लिए खुशी और गम दोनों लेकर आया है। उन्होंने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रेरित करती रहीं और भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े रहने की कोशिश करेंगी।

विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक आनंद किशोर सिंह ने कहा कि उमा मैम के कार्यकाल में विद्यालय में कई विकासात्मक पहल हुए। वे हमेशा शिक्षकों और छात्रों को प्रोत्साहित करती थीं। उनके प्रयासों से विद्यालय का शैक्षणिक माहौल सकारात्मक रूप से बदल गया।

समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और उन्होंने उमा कुमारी को सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक राजीव पासवान, इसरार अहमद, ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी, आशीष उपाध्याय डॉ रिचा भारद्वाज, डॉ. सुभाष कुमार, रियाज़ अहमद आदि की मुख्य भूमिका रही।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular