Homeबिहारआराआरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन से गिरकर पिता-पुत्र की...

आरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन से गिरकर पिता-पुत्र की मौत

Ara Junction: मृतकों में उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी 35 वर्षीय अजीम एवं 4 वर्षीय उसका पुत्र डानयाल शामिल है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Ara Junction
  • ट्रेन से गिरकर यूपी निवासी पिता-पुत्र की मौत

22 मई, आरा। आरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर शुक्रवार की सुबह जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर यूपी निवासी पिता-पुत्र की मौत हो गई। पुत्र की घटनास्थल व पिता ने इलाज के दौरान सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही।

जानकारी के अनुसार मृतकों में उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी 35 वर्षीय अजीम एवं 4 वर्षीय उसका पुत्र डानयाल शामिल है। इधर, मृतक के जीजा मरगूब ने बताया कि उनका साला अजीम अपनी पत्नी नाजिया परवीन व दो बेटे डानयाल व छोटू के साथ उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जंक्शन से गुरुवार को जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा पटना जा रहा था।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular