No-Confidence Motion:यह बैठक शाहपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक का समय पूर्वाहन 11:30 बजे निश्चित किया गया है।
- हाइलाइट: No-Confidence Motion
- शाहपुर प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्यों (BDC) को सूचित किया गया
22 मई, आरा। दिल्ली सर्वोच्च न्यायालय द्वारा डायरी संख्या 47916/2024, गीता देवी बनाम बिहार सरकार एवं अन्य मामले में दिनांक 10.03.2026 को पारित किए गए आदेश के अनुपालन में शाहपुर प्रखंड की प्रमुख श्रीमती गीता देवी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करने हेतु एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया है।
शाहपुर प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्यों (BDC) को सूचित किया गया है कि अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित विषयों पर चर्चा के लिए दिनांक 30 मई 2026 को एक विशेष बैठक निर्धारित की गई है। यह बैठक शाहपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक का समय पूर्वाहन 11:30 बजे निश्चित किया गया है।
No-Confidence Motion: मत विभाजन में चली गई थी प्रखंड प्रमुख की कुर्सी
बता दें की पूर्व में शाहपुर प्रखंड प्रमुख गीता देवी के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 17 अक्टूबर 2024 को मत विभाजन में प्रखंड प्रमुख को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी। प्रमुख गीता देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद विपक्षी गुट का नेतृत्व कर रही BDC बबीता देवी के समर्थकों में काफी उत्साह था। विपक्षी गुट में बबीता देवी, आरती देवी, पूनम देवी, सुमंती देवी, पुष्पा देवी, रागनी देवी, कुसुम देवी, उषा देवी, आभा देवी, रामशंकर, सतेन्द्र कुमार, श्रीराम कुमार, शंभू प्रसाद, वीरेंद्र साह, ब्रजकिशोर यादव, राजेश केशरी, राधाकृष्ण गौड़ तथा कमलदेव तिवारी शामिल थे।
20 दिसंबर को होना था शाहपुर प्रखंड प्रमुख का चुनाव
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शाहपुर प्रखंड प्रमुख के रिक्त पद पर चुनाव की प्रक्रिया आगामी 20 दिसंबर 2024 को निर्धारित की गई थी। वही इस संबंध में तब शाहपुर प्रखंड के पूर्व उपप्रमुख सह बीडीसी संतोष पासवान ने कहा था कि द्वितीय अविश्वास प्रस्ताव का मामला सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है और माननीय न्यायालय का न्यायादेश ही सर्वोपरि होगा। इसका जिक्र निर्वाचन आयोग के पत्र में भी था।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में राज्य निर्वाचन आयोग ने स्थगित किया था शाहपुर प्रखंड प्रमुख का चुनाव
विदित रहे की आयोग के निर्देशानुसार सभी तैयारिया पूरी थी, तभी 19 दिसंबर को शाहपुर प्रखंड प्रमुख गीता देवी की याचिका पर सुनवाई करते हुए 20 दिसंबर को होने वाले प्रखंड प्रमुख के चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दिया। इसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के पत्रांक 4206 दिनांक 04.12.2024 एवं SLP No. 47916/2024 में माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा दिनांक 19.12.2024 को पारित आदेश के आलोक में आयोग के प्रासंगिक पत्रांक 4206 दिनांक 04.12.2024 द्वारा दिनांक 20.12.2024 को निर्धारित प्रखंड शाहपुर के प्रमुख के रिक्त पद पर निर्वाचन को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया था।

