Homeबिहारआराभोजपुर डीएम ने बाढ़ राहत कार्य में तत्परता प्रदर्शित करने का निर्देश...

भोजपुर डीएम ने बाढ़ राहत कार्य में तत्परता प्रदर्शित करने का निर्देश दिया

Flood relief camp: भोजपुर जिले में गंगा नदी में लगातार जल स्तर में वृद्धि के मद्देनजर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के द्वारा बाढ़ से प्रभावित लोगों को अविलंब राहत शिविर में पहुंचाने तथा आपदा प्रबंधन के तहत सभी सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

jay kumar
  • हाइलाइट : Flood relief camp
    • बाढ़ प्रभावित लोगों को सभी सुविधा उपलब्ध कराने का डीएम ने दिया है निर्देश

Flood relief camp आरा: भोजपुर जिले में गंगा नदी में लगातार जल स्तर में वृद्धि के मद्देनजर जिला पदाधिकारी, भोजपुर के द्वारा अंचल अधिकारी शाहपुर एवं अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर को बाढ़ से प्रभावित लोगों को अविलंब राहत शिविर में पहुंचाने तथा आपदा प्रबंधन के तहत सभी सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल/ विद्युत आपूर्ति प्रमंडल /बाढ़ प्रमंडल आरा एवं बक्सर को आवश्यक कार्रवाई हेतु आदेश दिया गया है।

शाहपुर अंचल के अंतर्गत ग्राम- जवइनियाॅ, दामोदरपुर पंचायत में अंचल अधिकारी द्वारा गंगा नदी में लगातार जलस्तर बढ़ने से तेजी से हो रहे मिट्टी के कटाव के कारण ग्रामीणों को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जवइनियाॅ में आवासन की व्यवस्था कराई गई है। राहत शिविर में सामुदायिक रसोई का संचालन किया गया है। जिसमें लगभग 520 लोगों को भोजन कराया जा रहा है। शरण स्थल में चापाकल एवं शौचालय की व्यवस्था की गई है।

पशुओं के लिए शाहपुर अंचल अंतर्गत चारा की व्यवस्था की जा रही है। राहत शिविर में समुचित स्वास्थ्य व्यवस्था हेतु मेडिकल टीम को भेजा गया है। जिनके पास सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाईयां (सर्पदंस की दवा, ORS, जिंक की गोली तथा बैंडेज इत्यादि) उपलब्ध है। पीड़ित परिवारों के तत्कालीन राहत हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर एवं अंचल अधिकारी, शाहपुर द्वारा पॉलिथीन सीट्स का भी वितरण किया जा रहा है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular