HomeNewsभोजपुर: खेत से किशोरी का अर्धनग्न शव मिला, हत्या की आशंका

भोजपुर: खेत से किशोरी का अर्धनग्न शव मिला, हत्या की आशंका

Gundi : कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव के अवदान राय टोला के बधार से मिला शव

शव से कुछ दूरी पर लैंगिज, अंडरवियर और शॉल मिलने से दुष्कर्म की भी आशंका 

पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

आरा। भोजपुर के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गाव के अवदान राय टोला गाव के बधार से गुरुवार सुबह एक किशोरी का अर्धनग्न शव बरामद किया गया। उसकी गर्दन पर लाल और काले रंग का दाग का निशान मिला है। ठूडी के नीचे खरोंच और होठ पर कटे का जख्म मिला है। इससे गला दबा हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं शव से कुछ ही दूरी पर अंडरवियर, लैंगिज और शॉल भी मिला है। इसके कारण हत्या से पहले दुष्कर्म किये जाने का संदेह भी जताया जा रहा है। हालांकि किशोरी के परिजन खुदकुशी किये जाने की बात कह रहे हैं। वहीं पुलिस की इंक्वेस्ट के अनुसार किशोरी की मौत गला दबा कर हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। 

Gundi : परिजन बता रहे खुदकुशी, पुलिस की इंक्वेस्ट में गला दबा हत्या का संदेह

Gundi Girl

किशोरी गुंडी गांव की ही रहने वाली है। बताया जा रहा है कि वह बुधवार की शाम से घर से लापता थी। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। इसी बीच गुरुवार की सुबह उसका शव गुंडी गांव स्थित अवदान राय के टोला के बधार से अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया। इधर, किशोरी का अर्द्धनग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गयी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बाद में एएसपी हिमांशु भी पहुंचे और अपने स्तर से जांच की। उन्होंने किशोरी की मां सहित अन्य परिजनों से काफी देर तक पूछताछ की।

एसपी बोले: चौकीदार के बयान पर केस दर्ज कर की जा रही जांच

एसपी विनय तिवारी ने बताया कि चौकीदार के बयान पर केस दर्ज कर मामले की हर एंगल से छानबीन की जा रही है। शुरुआती पूछताछ में परिजन किशोरी द्वारा खुदकुशी किये जाने और डर के कारण शव का डिस्पोजल किये जाने की बात कही जा रही है। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम और स्वाब की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म के बारे मे कुछ भी कहा जा सकता है। 

मेडिकल बोर्ड ने किया शव का पोस्टमार्टम, जांच के लिये लिया गया स्वाब 

Gundi किशोरी की मौत के कारणों की सही जानकारी के लिये मेडिकल गठित कर शव का पोस्टमार्टम किया गया। वहीॆ दुष्कर्म की आशंका को देखते हुये जांच के लिये किशोरी का बेजाईनल स्वाब भी लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के कहने पर सिविल सर्जन डॉ. एलपी झा के द्वारा चार सदस्यों डॉक्टरों का टीम गठित किया गया। उसमें ऑन ड्यूटी चिकित्सक डा. कुमार नितीश, डाॅ.अमन, डाॅ. आशुतोष कुमार और महिला चिकित्सक डाॅ. रश्मि कुमारी शामिल थी। पुलिस का मानना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामला पूरी तरह क्लीयर हो सकेगा। 

शादी के नियत से घर से भागी थी किशोरी 

बताया जा रहा है कि किशोरी का एक लड़के से प्रेम संबंध था। दशहरा पर्व के दौरान अपने प्रेमी संग भाग गयी थी। उसके बाद परिजनों के काफी मानमनोवव्ल के बाद वह घर वापस आयी थी। सूत्रों के अनुसार वह उसी लड़के के साथ शादी करना चाहती थी। लेकिन परिजनों को उसकी बात कबूल नहीं था। ऐसे में किशोरी द्वारा बात को लेकर खुदकुशी करने की चर्चा भी चल रही है। इधर, किशोरी की मौत के बाद उसके घर में रोना-धोना मच गया है। बताया जा रहा है कि किशोरी अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी।

खुदकुशी और ऑनर किलिंग की एंगल से जांच कर रही पुलिस

खबरे आपकी Gundi गुरुवार की सुबह गुंडी बधार से किशोरी का शव मिलने के बाद पुलिस खुदकुशी और ऑनर किलिंग सहित अन्य एंगल से जांच कर रही है। इसे लेकर पुलिस हर बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एएसपी हिमांशु कुमार द्वारा गहन जांच की गयी। किशोरी की मां से काफी देर पूछताछ करने के बाद उसकी मोबाइल को जब्त कर लिया गया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular