Homeबिहारआरा भोजपुरमहिंद्रा बोलेरो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

महिंद्रा बोलेरो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

गड़हनी में बोलेरो से जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 2 लाख के करीब आँका गया

Garhani liquor smuggler: सासाराम-आरा-पटना रोड पर गड़हनी थाना क्षेत्र के चावल मिल के पास वाहन जांच में मद्यनिषेध विभाग की कार्रवाई

jay kumar
  • हाइलाइट: Garhani liquor smuggler
  • उत्तर प्रदेश से (पटना) बिहार में लाया जा रहा था शराब

आरा। दशहरा पर्व को देखते हुए जिला पदाधिकारी के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग की ओर से भोजपुर जिले में शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत विभाग की टीम ने गड़हनी थाना क्षेत्र में एक बोलेरो से 156.960 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।

मद्यनिषेध विभाग के सहायक आयुक्त रजनीश को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से भारी मात्रा में विदेशी शराब बिहार लाई जा रही है। सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त ने निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम गठित की।

Garhani liquor smuggler: चावल मिल के पास वाहन जांच में पकड़ी गई शराब

मद्यनिषेध विभाग की टीम ने 9 अक्टूबर को सासाराम-आरा-पटना रोड पर वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान गड़हनी थाना क्षेत्र स्थित चावल मिल के पास एक महिंद्रा बोलेरो को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान वाहन से 156.960 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस और मद्यनिषेध विभाग के अनुसार, शराब को उत्तर प्रदेश से पटना, बिहार ले जाया जा रहा था। जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब 2 लाख रुपये आंका गया है।

वैशाली का चालक गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान टीम ने बोलेरो चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के समसपुर गांव निवासी लालधारी राय के पुत्र अखिलेश कुमार के रूप में हुई है।

मद्यनिषेध विभाग की ओर से गिरफ्तार चालक को अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। इसके साथ ही शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे बिहार में किसे पहुंचाया जाना था, इसकी भी जांच की जा रही है।

अभियान में शामिल रहे अधिकारी और जवान

छापेमारी एवं वाहन जांच दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा और सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular