HomeबिहारआराARA : भोजपुर के होम गार्ड जवानों ने एक दिवसीय धरना दिया,...

ARA : भोजपुर के होम गार्ड जवानों ने एक दिवसीय धरना दिया, 21 सूत्री मांग

बिहार सरकार के सौतेले रवैया को लेकर आरा में बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ ने एक दिवसीय धरना दिया। धरना का आयोजन जेपी स्मारक के समीप हुआ।

Home Guards protest: बिहार सरकार के सौतेले रवैया को लेकर आरा में बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ ने एक दिवसीय धरना दिया। धरना का आयोजन जेपी स्मारक के समीप हुआ।

  • हाइलाइट :Home Guards protest
    • सरकार के हर आदेश का पालन बाद भी तौहिनी की दृष्टि से देखा जा रहा – कामेश्वर सिंह
    • समान काम का समान वेतन मिलना चाहिए: गुड़िया कुमारी

आरा: बिहार सरकार के सौतेले रवैया को लेकर आरा में बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ ने एक दिवसीय धरना दिया। धरना का आयोजन जेपी स्मारक के समीप हुआ। इस दौरान भोजपुर के होम गार्ड के जवानों ने अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने की वजह से शहर के ज्यादातर इलाकों में जाम की समस्या रही। इस धरना में कई महिला होम गार्ड भी शामिल हुईं।

सरकार के हर आदेश का पालन बाद भी तौहिनी की दृष्टि से देखा जा रहा – कामेश्वर सिंह

धरना पर बैठे सेवानिवृत्त पूर्व सचिव कामेश्वर सिंह ने बताया कि मांग हमारी 1984 से चल रही है। बिहार सरकार होम गार्ड को तौहिनी की दृष्टि से देखते आ रही है। सारा काम हम लोग करते हैं। नली से लेकर गली तक हम लोग साफ करते हैं। बिहार सरकार के हर आदेश का पालन करते हैं। लोकतंत्र के हर आदेश का पालन करते हैं। उसके बाद भी हमें तौहिनी की दृष्टि से देखा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जब सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दे दिया है हमें भी पुलिस के समान सारी चीज मिलनी चाहिए, लेकिन सरकार ने आज तक लागू नहीं किया। जिसकी वजह से हमलोगों ने एक दिवसीय धरना का आयोजन किया है। धरना के बाद भी सरकार हमारी नहीं सुनती है तो 31 को केंद्रीय समिति की बैठक होगी। उसमें जैसा निर्णय लिया जाएगा हम लोग वैसा करेंगे। अब हमलोग पीछे मुड़कर नहीं देखने वाले हैं, सिर कटा सकते हैं लेकिन अब झुका नहीं सकते हैं। अभी जिले में लगभग साढ़े 8 सौ होम गार्ड है

पढ़ें : भोजपुर में तबीयत खराब होने के कारण होमगार्ड जवान की मौत

समान काम का समान वेतन मिलना चाहिए: गुड़िया कुमारी

महिला होम गार्ड गुड़िया कुमारी ने बताया कि हमारी 21 सूत्री मांगें है। हम लोगों को दो साल पर वर्दी भत्ता मिलता है, लेकिन हमें प्रतिवर्ष वर्दी भत्ता मिलना चाहिए। यानी बिहार पुलिस की तरह हमें भी मिलना चाहिए। हमें छुट्टी भी नहीं मिलती है। समान काम का समान वेतन मिलना चाहिए। गुड़िया कुमारी ने बताया कि महिला होम गार्ड कर्मी को बहुत ज्यादा परेशानी होती है। हमें छुट्टी बिल्कुल भी नहीं मिलती है। एक दिन काम करते है तो उस दिन का पैसा मिलता है नहीं जाने पर पैसा काट लिया जाता है। हम लोग ज्यादा काम करते हैं। टीए और डीए दोनों मिलना चाहिए। वर्दी भत्ता भी हर साल मिलना चाहिए।

बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ की ये है मुख्य मांगें

मुख्य मांग सेवानिवृत्त गृह रक्षकों की सेवानिवृत्ति लाभ डेढ़ लाख रुपए प्रदान करने में 20 वर्ष 10 वर्ष की शर्तों को हटाकर सभी सेवानिवृत्त गृह रक्षकों को सेवानिवृति के समय ही भुगतान की जाए। बढ़ती मंहगाई को देखते हुए डेढ़ लाख रुपए मिलने वाली राशि को 05 लाख तक बढ़ाया जाए। गृह रक्षकों को मिलने वाली अनुग्रह अनुदान की राशि 4 चार लाख रुपए से बढ़ा कर कम से कम दस लाख रुपए हो।


पढ़ें : होमगार्ड आवेदनों को चाट गए दीमक, पावती रसीद जमा करने का मिला मौका

इसके साथ ही गृह रक्षकों को कर्तव्य के दौरान बिमारी या दुर्घटनाग्रस्त होने पर ईलाजरत अवधि तक कर्तव्य मानते हुए भत्ते का भुगतान किया जाए। राज्य के सभी जिलों में कार्यालय के साथ ही गृह रक्षक बैरेक नल-जल, शौचलय, स्नानागार और संघ कार्यालय इत्यादि का निर्माण हो।

बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ केन्द्रीय समिति बिहार, पटना में संघ कार्यालय के लिए भवन आवंटित हो या जमीन आवंटित की जाए, गृह रक्षकों को बिहार पुलिस बीएमपी, रेल, जेल, वन, उत्पाद, खनन, अग्निशाम, चालक की बहाली में 50% आरक्षित जगह गृह रक्षकों से भरा जाए।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular