Thursday, April 24, 2025
No menu items!
HomeNewsआरा जेल में गांजा व गुटखा के साथ होमगार्ड जवान गिरफ्तार

आरा जेल में गांजा व गुटखा के साथ होमगार्ड जवान गिरफ्तार

शुक्रवार की सुबह जेल के मेन गेट पर तलाशी के दौरान पकड़ा गया जवान

आरा जेल: आरा मंडल कारा में शुक्रवार की सुबह गांजा, गुटखा व चार्जर सहित अन्य आपत्तिजनक सामान के साथ एक होमगार्ड जवान को गिरफ्तार कर लिया गया। वह जूता में सामान छुपा कर जेल के अंदर ले जाने की कोशिश कर रहा था।

होमगार्ड के पास से गांजा, गुटखा, खैनी, मोदक जर्दा व मोबाइल चार्जर बरामद

जेल के मुख्य गेट पर तलाशी के दौरान जेल प्रशासन द्वारा उसे पकड़ लिया गया। उसके पास से एक पुडिया (25ग्राम) गांजा, 5 पीस गुटखा, 5 पीस जर्दा, 6 पीस मोदक, 75 ग्राम खैनी व एक नोकिया मोबाइल का नया चार्जर भी बरामद किया गया है।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

पकड़ा गया होमगार्ड जवान तरारी थाना क्षेत्र के कपूरडिहरा गांव निवासी गांधी सिंह है। उसकी डयूटी फिलहाल जेल में थी। इस मामले में कारा उपाधीक्षक भीम हेंब्रम के बयान पर नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

डयूटी जाने के दौरान जूता में छुपा कर जेल में सामान ले जाने की कर रहा था कोशिश

कारा अधीक्षक युसूफ रिजवान के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब पौने छह बजे नम्बर खुली के पहले मेन गेट पर डयूटी जाने के दौरान कारा उपाधीक्षक की उपस्थिति में तलाशी ली जा रही थी।

इसी दौरान होमगार्ड गांधी सिंह की तलाशी के क्रम में उनके जूते से गांजा, गुटखा, खैनी, मोदक जर्दा व चार्जर बरामद किये गये। उसके बाद उनको पकड़ कर टाउन थाना के हवाले कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बरामद गांजे की जांच के लिये पटना भेजा जा रहा है।

तलाशी लेने में प्रभारी मुख्य उच्च कक्ष पाल अंजनी कुमार सिन्हा, कक्षपाल विनोद कुमार, पंकज कुमार ठाकुर, नीतीश कुमार, रवि कुमार राणा, मनेह कुमार महतो, अभिषेक कुमार सहित अन्य शामिल थे।

गिरफ्तार होमगार्ड जवान के खिलाफ प्राथमिकी, भेजा गया जेल

इधर, टाउन थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के अनुसार केस दर्ज करने के बाद होमगार्ड को जेल भेज दिया।

आरा शहर के सभी दुकानों को प्रतिदिन खोलने का जिला प्रशासन ने लिया निर्णय

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ई. संजय शुक्ल का राष्ट्रभक्तों को संदेश

देखें: – खबरे आपकी – फेसबुक पेज

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular