Homeअन्यनववर्ष पर महिला थाना को मिलेगा नये भवन की सौगात, उद्घाटन आज

नववर्ष पर महिला थाना को मिलेगा नये भवन की सौगात, उद्घाटन आज

Mahila Thana Arrah:नौ साल बाद इकलौते महिला थाना को मिलेगा संसाधनों से पूर्ण भवन

जर्जर भवन से छुटकारा, अब आवास से दफ्तर तक एक ही छत के नीचे

करीब एक करोड़ 86 लाख की लागत से बना दो मंजिला नया भवन

बिहार/आरा: महिला थाना को नये साल पर बड़ी सौगात मिली है। इस थाने को अपना नया भवन मिलने वाला है। साल के पहले ही दिन को एसपी विनय तिवारी नये भवन का उद्घाटन करेंगे। उसके साथ ही पुलिस कर्मी नये भवन में गृह प्रवेश कर जायेंगे। यानी थाना नये भवन में शिफ्ट हो जायेगा। करीब नौ साल बाद महिला थाना को नया भवन मिल रहा है। इससे महिला थाना के कर्मियों को जर्जर भवन से छुटकारा मिल जायेगा। नये भवन में एक ही छत के नीचे से दफ्तर से आवास तक है।

बता दें की कि साल 2011 में मंत्रिमंडल से करीब 40 महिला थाना को बनाये जाने की स्वीकृति मिली थी। साल 2012 में भोजपुर जिला में महिला थाना खोला गया था। तत्कालीन एसपी एमआर नायक और तत्कालीन डीएम प्रतिमा एस वर्मा द्वारा थाने का उद्घाटन किया गया था। तब से थाना पुरानी पुलिस लाइन स्थित एक खपरैल मकान में चल रहा था। पुराने थाना भवन में संसाधनों का घोर अभाव था। हाजत तक नहीं था। उसके कारण पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपितों को मुफस्सिल सहित अन्य थानों में रखना पड़ता था। साथ ही शौचालय और पेयजल आदि की भी समुचित सुविधा नहीं थी। इस कारण थाने पुलिस कर्मियों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। उसे देखते हुये करीब एक करोड़ 86 लाख की लागत से नये भवन का निर्माण किया गया है। करीब एक साल भवन का निर्माण पूरा हो सका। 

Mahila Thana Arrah: आइटी रूम से आंगतुक कक्ष तक की नये भवन में इंतजाम

एक करोड़ 86 लाख की लागत से निर्मित नये थाना भवन में हर तरह की सुविधा का ख्याल रखा गया है। इस भवन में पुलिस कर्मियों के रहने से काम करने तक की व्यवस्था है। नीचली मंजिल पर थाने का काम, तो उपरी मंजिल पर आवास बनाया गया है। आईटी रूम के साथ अनुसंधान कक्ष बनाये गये हैं, तो थानाध्यक्ष चैंबर और अन्य स्टाफ के बैठने और काम के लिये भी अलग व्यवस्था की गयी है। वहीं मालखाना और आर्म्स रूम तक बनाये गये हैं। महिला और पुरुष हाजत के साथ ही सिपाहियों बैरक की भी अलग-अलग व्यवस्था है। इसके अलावे फरियादियों के बैठने के लिये आगंतुक कक्ष भी बनाया गया है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular