Friday, March 29, 2024
No menu items!
Homeअन्यभारतवर्ष का वह नववर्ष याद आ रहा है: विनय

भारतवर्ष का वह नववर्ष याद आ रहा है: विनय

खबरे आपकी बिहार/आरा: अंतरास्ट्रीय नववर्ष के अवसर पर (SP Vinay) एसपी विनय तिवारी ने भोजपुर वासियों को शुभकामना और बधाई दी। भोजपुर एसपी विनय तिवारी ने अंतरास्ट्रीय नववर्ष को अपने शब्दों में स्मरण करते कहा शीत अपने चरम पर है। ठंड का कहर बरप रहा है। वायुमंडल शुष्क है। पछुआ की कनकनी कानों में खनखना रही है।

उत्तर में हिमालय श्वेत हिम चादर से ढक चुका है। उस श्वेत चादर की लहरें पूरे उत्तर ,पूर्वी, मध्य भारत तक अपना असर दिखा रहीं हैं। स्थलमंडल,वायुमंडल ,जलमंडल तीनों मंडल जाड़े में जड़ गए हैं। चारों तरफ छाई जड़ता में नया नवमंगल क्या है? ऋतुओं के देश में आज नया क्या है? जड़ता की इस ऋतु में आज अपना चेतन बसंत याद आ रहा है। आज वो बसंत याद आ रहा है,

डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah
डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah

जब सब कुछ नया लगता है। वो बसंत जब शीत की काली निर्जन रातों के छटने का समय आता है, पेड़ों के सुशोभित होने का समय आता है, फूलों के खिलने का समय आता है, प्रकृति के झूमने का समय आता है, वृक्षों में नव पल्लव आने का समय आता है, आम में बौरों के आने का समय आता है, पावन पवन के चलने का समय आता है , कोयल के गाने का समय आता है, सरसों के फूल से सराबोर पीला बसंत आता है। वो राग बसंत का समय होता है। उसमे बसने को जी करता है।

वो बसंत जब पूरे भारतवर्ष की धरा नई होती है। जब वातावरण, परिवेश, खेत खलिहान से लेकर अंतर्मन तक पुराने कवच को उतार कर कुछ नया धारण करता है। वो बसंत, उस बसंत की वैशाखी, उस बसंत का गुड़ी पड़वा,उस बसंत का नवरेह, उस बसंत का विशु, उसका उगादी याद आ रहा है। भारतवर्ष का वह नववर्ष याद आ रहा है। तन में स्फूर्ति, मन में उल्लास और हृदय में चेतना को जगाने वाला बसंत याद आ रहा है। निराशा, निष्क्रियता, निरक्षरता को मारने वाला बसंत याद आ रहा है। आज बसंत याद आ रहा है।

SP Vinay: शराबबंदी और नारकोटिक्स को लेकर चलाया जाएगा अभियान

SP Vinay
SP Vinay Tiwari

नववर्ष के अवसर पर एसपी विनय तिवारी ने कहा कि एफआईआर करने से लेकर अनुसंधान तक की प्रक्रिया सरल और सहज हो सके। उसके लिए पुलिस प्रयासरत रहेंगी। ताकि पब्लिक को किसी तरह की कठिनाई नही हो। भोजपुर में करीब 800 पेंडिंग केस हैं। उसको 8000 पेंडिंग है। उसे 4000 तक लाने का प्रयास किया जाएगा। ट्रैफिक, शराबबंदी और नारकोटिक्स को लेकर अभियान चलाया जाएगा।

पढ़ें: मोबाइल सर्विलांस से खुला राज: प्रेमिका से मिलने मुंबई गया था चार बच्चों का बाप

- Advertisment -
aman singh
sambhavna

Most Popular

Don`t copy text!