HomeNewsबिहारमुहर्रम 2025: ब्रीफिंग बैठक में एसडीएम व एसडीपीओ ने दिए निर्देश

मुहर्रम 2025: ब्रीफिंग बैठक में एसडीएम व एसडीपीओ ने दिए निर्देश

साम्प्रदायिक सौहार्द सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक संवेदनशील स्थल पर सतर्कता बरतने के निर्देश

Jagdishpur SDM and SDPO: अधिकारियों को मुहर्रम जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, शांति-सद्भाव एवं साम्प्रदायिक सौहार्द सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक स्थल पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

jay kumar
  • हाइलाइट्स:
    • अधिकारियों को भोजपुर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से प्राप्त दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।
    • साम्प्रदायिक सौहार्द सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक संवेदनशील स्थल पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

आरा,बिहार। भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर, मुहर्रम पर्व 2025 के दौरान विधि-व्यवस्था और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को जगदीशपुर अनुमंडल कार्यालय में एक संयुक्त ब्रीफिंग बैठक हुई। जगदीशपुर अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में जिला पदाधिकारी भोजपुर एवं पुलिस अधीक्षक भोजपुर द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों से उपस्थित सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। अधिकारियों को मुहर्रम जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, शांति-सद्भाव एवं साम्प्रदायिक सौहार्द सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक स्थल पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

Jagdishpur SDM and SDPO: किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने का निर्देश

बैठक के दौरान जुलूस मार्ग, संवेदनशील स्थलों की निगरानी, रूट चार्ट, गश्ती दल की तैनाती एवं नियंत्रण कक्ष की स्थापना जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में पूरी मुस्तैदी से तैनात रहने एवं किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने का निर्देश दिया गया। बैठक में जगदीशपुर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular