HomeNewsबिहारब्रीफिंग के दौरान डीएम-एसपी ने पढ़ाया विधि व्यवस्था संधारण का पाठ

ब्रीफिंग के दौरान डीएम-एसपी ने पढ़ाया विधि व्यवस्था संधारण का पाठ

भोजपुर जिले में मुहर्रम पर्व 2025 के शांतिपूर्ण आयोजन और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम व एसपी द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग की गई।

DM-SP Briefing: इस ब्रीफिंग में जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • हाइलाइट्स:
    • सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने और अफवाहों का त्वरित खंडन व नियंत्रण सुनिश्चित करने का निर्देश
    • धार्मिक भावनाओं को भड़काने, अफवाह फैलाने या नफरत का माहौल बनाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

आरा,बिहार। भोजपुर जिले में मुहर्रम पर्व 2025 के शांतिपूर्ण आयोजन और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री राज द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग की गई।

मुहर्रम के अवसर पर पारंपरिक रूप से निकाले जाने वाले ताजिया जुलूस को देखते हुए प्रशासन ने पूर्ण सतर्कता बरतने और हर स्तर पर निगरानी बढ़ाने का निर्णय लिया है। ताजिया जुलूस में झंडा, परंपरागत हथियार, ढोल-नगाड़े और खेल प्रदर्शन होते हैं, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। इस दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ब्रीफिंग में सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि धार्मिक भावनाओं को भड़काने, अफवाह फैलाने या नफरत का माहौल बनाने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखते हुए अफवाहों का त्वरित खंडन और नियंत्रण सुनिश्चित करने को कहा गया।

DM-SP Briefing: ताजिया जुलूस के मार्गों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश

ताजिया जुलूस के मार्गों का संबंधित थाना अध्यक्ष एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से भौतिक सत्यापन किया जाएगा। साथ ही सभी जुलूसों की अनिवार्य वीडियोग्राफी कराई जाएगी और जुलूस के आगे-पीछे सुरक्षा स्कॉर्ट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि सदर अस्पताल, रेफरल अस्पताल एवं सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मेडिकल टीम को आवश्यक उपकरणों के साथ तैनात किया जाए। जिला नियंत्रण कक्ष में एंबुलेंस समेत एक चिकित्सा दल की प्रतिनियुक्ति भी अनिवार्य की गई है।

नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों को पर्व के दौरान विशेष सफाई अभियान चलाने,कर्बला स्थलों पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने जिला समाहरणालय परिसर में स्थायी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जिसका दूरभाष नंबर 06182-248702 है। इस ब्रीफिंग में जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular