HomeNewsजनसंवाद क्या है' शाहपुर बीडीओ व सीओ ने लोगों को दी जानकारी

जनसंवाद क्या है’ शाहपुर बीडीओ व सीओ ने लोगों को दी जानकारी

jan samvad – Sahajauli Shahpur:बीडीओ राकेश कुमार ने कहा कि जनसंवाद के माध्यम से योजनाओं की जानकारी एवं उसके लिए लोगों को जागरूक कराना मुख्य उद्देश्य है।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • शाहपुर के सहजौली में आयोजित हुआ जनसंवाद कार्यक्रम
    • ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा

jan samvad – Sahajauli Shahpur आरा/शाहपुर: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रखंड के सहजौली पंचायत उच्च विद्यालय सहजौली में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बीडीओ राकेश कुमार, सीओ श्रेया मिश्रा, बीपीआरओ राजेश प्रसाद एवं समाजसेवी प्रमोद ओझा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना प्रसाद द्वारा अधिकारियों एवं अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं पौधा देकर किया गया। जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत वासियों को संबोधित करते हुए बीडीओ राकेश कुमार ने कहा कि जनसंवाद के माध्यम से योजनाओं की जानकारी एवं उसके लिए लोगों को जागरूक कराना मुख्य उद्देश्य है। इसके पश्चात लोगो द्वारा अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा गया।

जनसंवाद कार्यक्रम में पीओ मनरेगा राजीव रंजन, आपूर्ति पदाधिकारी मार्कण्डेय सिंह, बीसीओ परवेज अख्तर, जेएसएस शशिभूषण सिंह द्वारा अपने-अपने विभागों के द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुखिया संघ जिला सचिव मनोज ठाकुर, मुखिया बीरबल सिंह, विष्णु राम, गुड़ु ओझा, मैना ओझा सहित सभी विभागों के कर्मचारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Bijay singh

Most Popular