Homeबिहारआरा भोजपुरबेलगाम ट्रक ने दशहरा घूमने आई छात्रा को रौंदा, मौत

बेलगाम ट्रक ने दशहरा घूमने आई छात्रा को रौंदा, मौत

Kajal ने इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तोड़ा दम

jay kumar

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

नवादा थाना क्षेत्र के धोबी घटवा मोड़ के समीप बुधवार की देर रात घटी घटना

खबरे आपकी: आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के धोबी घटवा मोड़ के समीप बुधवार की देर रात बेलगाम ट्रक ने दशहरा घूमने आई एक छात्रा को रौंद दिया। हादसे उसकी मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार मृत छात्रा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभी डुमरा गांव वार्ड नंबर-8 निवासी मनोज कुमार गुप्ता की 16 वर्षीया पुत्री काजल कुमारी है। वह इंटर की छात्रा थी। इधर, मृत छात्रा के चाचा अनुज कुमार ने बताया कि बुधवार की रात वह अपने पिता व भाइयों के साथ बाइक पर सवार होकर दशहरा घूमने आरा आई थी।

Kajal:धोबी घटवा मोड़ के पास मूर्ति देख सड़क किनारे खड़ी थी

दशहरा घूमने के दौरान जब वह धोबी घटवा मोड़ के पास मूर्ति देख सड़क किनारे लगे अपने बाइक के पास खड़ी थी। तभी विपरीत दिशा से आ रही बेलगाम ट्रक ने उसे रौंद दिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने सदर अस्पताल की दम तोड़ दिया।

छात्रा की मौत के बाद उसके परिजनों ने कुछ देर तक सदर अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में हंगामा कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मी एवं सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया गया। जिसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। घटना के बाद मृत छात्रा के घर में कोहराम मच गया है। मृत छात्रा की मां एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular