Saturday, February 22, 2025
No menu items!
HomeNewsबिहारBHOJPUR : बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

BHOJPUR : बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Karja Farhangpur-परिजनों ने बताया डिप्रेशन में थे, दिमागी हालत नहीं थी ठीक

चांदी थाना क्षेत्र के करजा फरहंगपुर गांव में सोमवार की रात घटी घटना

खबरे आपकी भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के करजा फरहंगपुर गांव में सोमवार की रात एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही मंगलवार की सुबह चांदी थाना इंचार्ज विजेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Pintu bhaiya
Pintu bhaiya

Karja Farhangpur – भोजपुर चांदी थाना क्षेत्र के करजा फरहंगपुर गांव में घटी घटना

जानकारी के अनुसार मृतक बुजुर्ग करजा फरहंगपूर गांव निवासी स्व.लालजी पासवान के 60 वर्षीय पुत्र महंगू पासवान है। इधर, मृतक के परिजन ने बताया कि महंगू पासवान की पुत्री पूनम देवी के ससुर का दो दिन पूर्व मृत्यु हो गई थी। जिसको लेकर वह अपने पूरे परिवार के साथ उसके ससुराल गए थे। जहां से सोमवार की शाम महंगू पासवान वापस घर लौट आए। इसके बाद रात में उन्होंने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

पढ़े : ब्यूटी पार्लर व श्रृंगार स्टोर के आड़ में होता था शराब बिक्री का धंधा,ब्यूटिशियन गिरफ्तार

परिजनों ने बताया डिप्रेशन में थे, दिमागी हालत नहीं थी ठीक

सुबह जब परिजन उन्हें उठाने गए तो उन्हें फंदे से लटका देखा। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिनों से डिप्रेशन में रहते थे, उनकी दिमागी हालत भी ठीक नहीं रह रही थी। जिसके कारण उन्होंने फांसी लगा ली। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

पढ़े : 21 अक्टूबर 2018 में कुख्यात अपराधी हीरो ने की थी फायरिंग, मैनेजर हत्याकांड

पढ़े : हत्या का केस सुलह नहीं करने पर प्रतिशोध में वारदात,छह लोगों को किया आरोपित

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Khabre Apki - YouTube -
Khabre Apki - YouTube

Most Popular