HomeNewsलूटपाट की साजिश करते बाप-बेटे सहित तीन हथियार के साथ गिरफ्तार

लूटपाट की साजिश करते बाप-बेटे सहित तीन हथियार के साथ गिरफ्तार

Khanni Kla – अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के खननी कला से पकड़े गये तीनों

खबरे आपकी बिहार/आरा:- Khanni Kla भोजपुर की अगिआंव बाजार थाना की पुलिस ने सोमवार को लूट की साजिश करते बाप-बेटे सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक कुख्यात भी शामिल है। इस दौरान थ्री नट थ्री का एक राइफल, दो गोली, चोरी की एक बाइक और मोबाइल भी बरामद की गयी है। तीनों को खननी कला गांव से गिरफ्तार किया गया है। इनमें आरा का रहने वाला अविनाश कुमार, खननी कला गांव निवासी वीर बहादुर सिंह और उसका पुत्र अमित सिंह शामिल हैं।

jay kumar

गिरफ्तार कुख्यात के पास से असलहा बरामद, भेजे गये जेल

एसपी हर किशोर राय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खननी कला (Khanni Kla) गांव में वीर बहादुर सिंह द्वारा अपने कुछ साथियों के साथ लूटपाट की साजिश करने की सूचना मिली। इस आधार पर  थाना इंचार्ज ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में टीम बना छापेमारी शुरू की गयी। पुलिस को देख सभी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने खदेड़कर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी के क्रम में एक देसी थ्री नटथ्री राइफल, दो गोली, चोरी की बाइक व मोबाइल बरामद किये गये।

 Khanni kla-notorious- arrested

पढ़े:- दाखिल खारिज करने के नाम पर ऑफिस में रिश्वत ले रहा था सीआई

कुख्यात वीर बहादुर हत्या, लूट व रंगदारी सहित सात मामलों में आरोपित

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वीर बहादुर सिंह कुख्यात है। उसके खिलाफ पहले से ही हत्या, लूट, रंगदारी सहित सात मामले हैं। सभी मामले अगिआंव बाजार थाने में ही दर्ज हैं। पुलिस ने गहन पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया।  पुलिस जब्त हथियार के बारे में पता लगा रही है। इधर, हथियार बरामदगी के मामले में तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। छापेमारी में जमादार लखन मंडल भी शामिल थे।

पढ़े:- बाइक सवार बदमाश झपट्टा मार छीन ले गये रूपये, सुराग पाने में जुटी पुलिस

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular