Thursday, May 15, 2025
No menu items!
HomeNewsबिहारकुल्हड़िया गांव के समीप बस ने बाइक सवार दो को रौंदा, पटना...

कुल्हड़िया गांव के समीप बस ने बाइक सवार दो को रौंदा, पटना के युवक की मौत

Kulhadia Bus Accident-कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव के समीप घटी घटना

Kulhadia Bus Accident-जख्मी किशोर का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

खबरे आपकी बिहार/भोजपुर: आरा-पटना मुख्य मार्ग एनएच-30 पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव के समीप रविवार की शाम बस ने बाइक सवार दो लोगो को रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हो गई। इलाज के दौरान उसने सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।  जख्मी किशोर का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। हादसे के बाद चालक बस छोड़ फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची बस को जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मृतक पटना जिला के मनेर थाना क्षेत्र के गौरैया स्थान नीलकंठ टोला निवासी देवेंद्र राम का 18 वर्षीय पुत्र बादल कुमार है। वही जख्मी किशोर उसी थाना क्षेत्र के ब्लॉक टाटा कॉलोनी निवासी चंद्रदेव राम का 12 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार है। मृतक पेशे से मजदूर था। मृतक व घायल दोनों रिश्ते में चचेरे भाई लगते है।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तोड़ा दम

मृतक के परिजन ने बताया कि आज सुबह दोनों बाइक से कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव में अपनी चचेरी बहन के यहां आया था। जब वे दोनों वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान कुल्हड़िया गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही बस ने उन्हें रौंद दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद कोईलवर पुलिस द्वारा इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान बादल कुमार ने इमरजेंसी वार्ड में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने परिजनों को दी सूचना एवं शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। जिसके पश्चात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक के परिवार में मां पूनम देवी, दो भाई सागर,सौदागर व बहन प्रीति एवं प्रिया है। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। हादसे के बाद मृतक की मां पूनम देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़े :- जब दुकानदार के पैंट छेदते निकल गयी गोली

पढ़े :- वीडियो वायरल होने के बाद एसडीपीओ की रिपोर्ट पर एसपी ने की कार्रवाई 

पढ़े :- भोजपुर में पैसे के विवाद में युवक की गोली मारकर की हत्या

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular