Homeबिहारआरा भोजपुरउदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव में हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग,...

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव में हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग, महिला जख्मी

Kusum Devi of Dakshin Ekauna: जख्मी महिला उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव वार्ड नंबर 10 निवासी प्रेमचंद साह की 30 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी है।

  • हाइलाइट: Kusum Devi of Dakshin Ekauna
    • आरा में हथियारबंद बदमाशो ने महिला को मारी गोली
    • जख्मी महिला का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • घटना का कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस मामले की तफ़्तीश में जुटी
    • उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव में सोमवार की रात घटी घटना

आरा, बिहार । भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव में सोमवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग कर एक महिला को गोली मार दी। जख्मी महिला को बाएं पैर के जांघ पर गोली लगी है, जो जांच को‌ टच कर निकल गई है। इससे वह जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।

घटना को लेकर आसपास की इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही उदवंतनगर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार जख्मी महिला उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव वार्ड नंबर 10 निवासी प्रेमचंद साह की 30 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी है।

इधर, कुसुम देवी ने बताया कि उनकी जेठानी मीना देवी की लड़की गोलू गांव की एक महिला के बारे में उल्टी-सीधी बात कर रही थी। जिसे लेकर गांव के हीं दो युवक हाथ में हथियार लेकर आए और कहने लगे कि अभी चाहेंगे तो कितनी गोलियां की बौछार कर देंगे। इसी बात को लेकर उन लड़को से उनकी जेठानी व उनकी बेटी की कहासुनी हुई। जिसके बाद उक्त बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई।

इस दौरान एक गोली उनके बाए पैर के जांघ को टच करते हुए निकल गई। जिससे वह जख्मी हो गई। वहीं दूसरी तरफ जख्मी महिला कुसुम देवी ने गांव के हीं दोनों लडको पर गोली मारने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular