Homeराजनीतछात्र नेता भीम यादव को कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

छात्र नेता भीम यादव को कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

आरा छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव के द्वारा बिहार प्रदेश छात्र राजद संगठन का विस्तार किया गया। उन्होंने छात्र राजद वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष भीम यादव को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पटना प्रमंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया है।

बता दे कि भीम यादव ने वर्ष 2013 से छात्र राजद के महाराजा काॅलेज अध्यक्ष पद से छात्र राजनीति में अपना पहला कदम रखा। वे छात्र राजद के प्रदेश महासचिव, शाहाबाद के प्रभारी, विश्वविधालय अध्यक्ष जैसे अनेक पदों पर रहते हुए छात्र हित में अनेको कार्य किए है। जिसमें बीएड फीस वृद्धि के खिलाफ विश्वविधालय परिसर में वे एतिहासिक सात दिनों तक आमरण अनसन पर थे। जिसका परिणाम हुआ कि विश्वविधालय प्रशासन को झुकना पडा़।

शाहपुर कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत शिकायत

भीम यादव मुलत: रुप से पूर्व रेलमंत्री डाॅ. रामशुभग सिंह के पैतृक गांव खजुरियां के है। वही भीम यादव ने इस मनोनयन पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, छात्र राजद के संरक्षक तेजप्रताप यादव और प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिससे उद्देश्य से मुझको यह जिम्मेवारी दी गई है। उसको मैं भली-भांति पूर्वक पटना प्रमंडल के छः जिलों में राष्ट्रीय जनता दल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा।

बकरी चोरी की घटना के बाद मचाया उपद्रव-दो गांवों के बीच तनाव-चार हिरासत में

इनके मनोनयन पर बधाई देने वाले की तांता लगा। जिसमे राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह, पूर्व विधान पार्षद लालदास राय , विधायक अनवर आलम, सरोज यादव, रामविशुन लोहिया, मंटू तिवारी, मनोज सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष आरती देवी जिला अध्यक्ष बीरबल यादव, महेश सिंह यादव, रामबाबू पासवान, शैलेन्द्र कुमार, विनोद चंद्रवंशी, पूर्व प्रमुख मनु यादव, राकेश यादव,अशोक राम, धनंजय यादव, अरूण यादव, छात्र नेता अरविंद यादव, विश्वविद्यालय अध्यक्ष रजनीश यादव, चंदन, रवि ठाकुर, मुन्ना सम्राट, गांगुली, मो. ताहिर, दीपक यादव, तेजू त्यागी, पटेल पासवान, पंकज सम्राट, सत्यजीत राज, चल्लू, नारद, बसंत , नंदु , अजीत सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular