Tuesday, May 13, 2025
No menu items!
Homeबिहारआरा भोजपुरमोपती बाजार : अज्ञात वाहन ने मजदूर को रौंदा, मौके पर मौत

मोपती बाजार : अज्ञात वाहन ने मजदूर को रौंदा, मौके पर मौत

Mopati Bazaar – मुआवजे को लेकर मोपती बाजार के समीप रोड जाम

खबरे आपकी Mopati Bazaar आरा। भोजपुर के सिकरहटा थाना क्षेत्र के मोपती बाजार पर गुरुवार की शाम अज्ञात वाहन ने एक मजदूर को रौंद दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी अफरा-तफरी मची रही। हादसों के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर मोपती बाजार पर शव के साथ रोड जाम कर दिया। जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पंहुची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया। इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

सिकरहटा थाना क्षेत्र के मोपती बाजार पर गुरुवार की शाम घटी घटना

soldier suicide in Ara-आरा में महिला सिपाही ने की खुदकुशी

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

जानकारी के अनुसार मृतक चौरी थाना क्षेत्र के जनकपुरिया गांव निवासी स्व.कोमल राय का 30 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार है। वह पलदारी करता था। इधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि वह लगभग 8 वर्षो से मोपती बाजार पर रहकर ही पलदारी करता था और दो-चार दिनों के लिए घर जाया करता था। गुरुवार शाम भी वह मोपती बाजार पर पलदारी कर रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।

बताया जाता है कि मृतक चार बहन एवं एक भाई में दूसरे स्थान पर था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था। मृतक के परिवार में मां धर्मशीला देवी, पत्नी सोना देवी, एक पुत्र शिवम एवं एक पुत्री शिवानी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।हादसे के बाद मृतक की मां धर्मशीला देवी,पत्नी सोना देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

कोर्ट को जाली बीमा प्रमाण पत्र दिखा ऑनर ने मुक्त करा ली बस

वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद गिरफ्तार दारोगा जेल भेजे गए

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular