HomeNewsएंबुलेंस ने बाइक सवार दो युवको को रौंदा, एक की हालत गंभीर

एंबुलेंस ने बाइक सवार दो युवको को रौंदा, एक की हालत गंभीर

Narayanpur Banouli नारायणपुर थाना क्षेत्र के बनौली गांव के समीप शुक्रवार की शाम घटी घटना

आरा। भोजपुर के नारायणपुर (Narayanpur) थाना क्षेत्र के बनौली (Banouli) गांव के समीप शुक्रवार की शाम एंबुलेंस ने बाइक सवार दो रौंदा दिया। हादसे में एक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जबकि दूसरा आंशिक रूप से चोटें आई हैं।

jay kumar

घायलो में एक इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल से पटना रेफर

आक्रोशित लोगों ने एम्बुलेंस का शीशा क्षतिग्रस्त किया, चालक फरार

जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद आक्रोशित ओने एंबुलेंस का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। जबकि चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार जख्मियों में सहार थाना क्षेत्र के पेहराप गांव निवासी शिवकांत तिवारी का पुत्र आशुतोष तिवारी है। एवं दूसरा उसी गांव एक अन्य युवक है। बताया जाता है कि आज दोपहर दोनो बाइक से पवना बाजार आ रहे थे। Narayanpur Banouli बनौली गांव के समीप दोनो सडक किनारे बाइक रोककर कुछ कार्य कर रहे थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एंबुलेंस ने उन्हें रौंद दिया।जिससे एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एंबुलेंस का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। जबकि चालक मौके से भाग निकला। बाद में दुसरे चालक की मदद से उक्त एंबुलेंस से ही जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

भोजपुर में हथियारबंद अपराधियों ने कोचिंग संचालक को मारी चार गोली, पटना रेफर

यहां इतना सन्नाटा क्यों है भाई..? पैराशूट उम्मीदवारों के खिलाफ शाहपुर भाजपा कार्यकर्ता पटना में डटें

बिहार में जमीन के म्यूटेशन में अब लगेगा दोगुना समय,बिहार सरकार ने भूमि दाखिल खारिज नियमावली में फिर किया बदलाव

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular