HomeNewsक्राइमपीठ में लगी गोली आंत होते स्पाइनल में जा फंसी, डाॅक्टर ने...

पीठ में लगी गोली आंत होते स्पाइनल में जा फंसी, डाॅक्टर ने ऑपरेशन कर निकाली

Harnahi-हरनही के पूर्व मुखिया गयानाथ सिंह हालत सीरियस

चिकित्सक डाॅ. विकास सिंह ने निकाला गोली का बुलेट

खबरे आपकी आरा। जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र के विमवां पंचायत के पूर्व मुखिया का ऑपरेशन शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में किया गया। ऑपरेशन के दौरान गोली का बुलेट निकाल दिया गया। पूर्व मुखिया का इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि गोली दाहिने साइड पीठ में लगी थी,आंत होते हुए स्पाइनल में फस गई थी। काफी मेहनत के बाद गोली का बुलेट निकाल दिया गया है। ब्लड को सिक्योर कर दिया गया है। लेकिन अभी उनकी हालत सीरियस है। तीन दिन तक ऑब्जर्वेशन में रखा जायेगा। उसके बाद ही कुछ बोला जायेगा।

पढ़े- घूसखोर सीडीपीओ को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया

पढ़े- क्यों कहते है नितीश कुमार को देश के ‘एक्सपेरिमेंटल लीडर’एक नजर इधर भी

Harnahi - jagdishpur

बता दें कि आरा-मोहनियां नेशनल हाईवे पर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के समीप बुधवार शाम करीब चार बजे जगदीशपुर के विमवां पंचायत के पूर्व मुखिया गयानाथ सिंह को गोली मार दी गयी। गोली पूर्व मुखिया के पीठ में लगी थी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उनका इलाज पहले आरा के सदर अस्पताल में कराया गया। बाद में शहर के बाबू बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल में कराया। पूर्व मुखिया Harnahi हरनहीं गांव निवासी हैं। इस बार भी वह मुखिया के भावी प्रत्याशी बताये जा रहे हैं। कार्ड बांट जगदीशपुर से लौटते समय उनको निशाना बनाया गया है। गोली मारने का आरोप बाइक सवार छह अपराधियों पर लगाया जा रहा है।

पढ़े- कॉलेज के प्रेमी के साथ फरार शादी शुदा महिला बरामद, प्रेमी हिरासत में

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular