Saturday, July 27, 2024
No menu items!
HomeNewsबिहारसतर्कता हेतु दो महिला कर्मियों सहित नौ कर्मी किए गये पुरूस्कृत

सतर्कता हेतु दो महिला कर्मियों सहित नौ कर्मी किए गये पुरूस्कृत

पटना (कृष्ण कुमार)। सुनील कुमार, दानापुर मंडल के रेल प्रबंधक सुनील कुमार द्वारा वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी एके आर्य की उपस्थिति में मंडल के अलग-अलग हिस्सों में अप्रत्याशित दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करने वालों में दो महिला कर्मियों सहित कुल नौ (09) रेलकर्मी को हौसला अफजाई के लिए नगद राशि एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया।

मिथुन हत्याकांड-प्राथमिकी में मिथुन के पिता ने रंगदारी नहीं देने पर हत्या का लगाया आरोप

मौके पर मंडल रेल प्रबंधक कुमार ने कर्मियों की भूरी-भूरी प्रशंसा कि तथा आह्वान किया आपकी इस तरह की सजगता से मंडल को काफी फायदा हुआ एवं आपलोगों की निष्ठा काबिले तारीफ है। संरक्षा से संबंधित जुड़े मामलों में विगत दिनों दानापुर रेल मंडल के अन्तर्गत चन्द्रावती देवी,पोर्टर/डुमरांव ने डाउन लाईन के कि.मी.संख्या 644/12-10 पर रेल फ्रैक्चर को चिन्हित कर, तुरंत स्टेशन मास्टर को सूचित किया। जिससे होनेवाली दुर्घटना से जान-माल की क्षति होने से बचाई जा सकी।

वहीं दूसरी ओर अरविन्द गौरव कुमार, स्टेशन मास्टर/मननपुर ने गाडी संख्या 22844 के कोच संख्या-14407 चिंगारी निकलते देखकर, तुरन्त वीएचएफ से ड्राईवर को सूचित किया, जिससे कि उक्त ट्रेन को संरक्षित किया जा सका। कृष्णा राय,पोर्टर/कुल्हङिया ने गाङी संख्या-12577 में ब्रेक बाईडिंग देखकर,तुरंत सूचित किया। रंजीत कुमार,पोर्टर/फुलवारीशरीफ ने कि.मी.-549/31 पर अपलाईन में रेल फ्रैक्चर को चिन्हित कर, तत्काल सूचित किया, जिसे समय रहते संरक्षित किया जा सका।

संदेश विधायक की करीब 12 करोड़ की अचल संपत्ति पर प्रशासन की नजर

ममता देवी, पोर्टर/पटना साहिब ने गाङी संख्या-12568 डाउन के इंजन के चक्के में बोरा फंसा हुआ देख तुरंत सूचित किया। एके मिश्रा एवं जितेन्द्र कुमार/लोकोपायलट द्वय पटना द्वारा गाङी संख्या-13050 डाऊन में देखा कि जमूई-चौरा के बीच के बीच कि.मी.संख्या 391/12 पर ओएचई का तार टूटकर लटका हुआ है। इनलोगों के सूचना पर संरक्षित किया जा सका।

मंजीत कुमार,स्टेशन मास्टर/किऊल ने गाङी संख्या 63574 के कोच संख्या-26091 चिंगारी देखकर, स्वयं अग्निशामक यंत्र का उपयोग कर नियंत्रित किया। रवि उदय चौधरी,एस.आई.एम./दानापुर के द्वारा दानापुर स्टेशन लिमिट के डाऊन लाइन पर रेल फ्रैक्चर को देखकर तत्काल सूचित किया, जिसे संरक्षित किया गया।

और भी पढ़े – खबरें आपकी-फेसबुक पेज

हत्या के पीछे वर्चस्व की भी चर्चा, एक कुख्यात का भी आ रहा नाम=पढिए पुरी खबर विस्तार से…

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Muharram - Jagdishpur
Tarari Bhojpur - News - स्कूल कैंपस में लगे पेड़ व दीवार पर गिरी आकाशीय बिजली, डेढ़ दर्जन छात्राएं घायल
Ara Crime - CCTV of Firing - आरा में फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो
Muharram - Jagdishpur - मोहर्रम के अवसर पर जगदीशपुर नगर पंचायत क्षेत्र में निकाली गई एक से बढ़कर एक ताजिया
Tarari Bhojpur - News - स्कूल कैंपस में लगे पेड़ व दीवार पर गिरी आकाशीय बिजली, डेढ़ दर्जन छात्राएं घायल
Ara Crime - CCTV of Firing - आरा में फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो

Most Popular