HomeNewsपुलिस कस्टडी से फरार कुख्यात मुन्ना सोनार गिरफ्तार

पुलिस कस्टडी से फरार कुख्यात मुन्ना सोनार गिरफ्तार

Notorious Munna Sonar-बिहिया के साहेब टोला से पकड़ा गया

पिछले साल इलाज के दौरान सदर अस्पताल से भाग गया था कुख्यात

आरा। पुलिस कस्टडी से फरार शहर का कुख्यात मुन्ना सोनार को पुलिस ने सोमवार को दबोच लिया। उसे बिहिया थाना क्षेत्र के साहेब टोला से गिरफ्तार किया गया। वह साहेब टोला स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर छिपा था। गिरफ्तारी के दौरान उसने खिड़की का शीशा चबा लिया। हालांकि उसे खास नुकसान नहीं होने की बात सामने नहीं आ रही है। बाद में उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।

jay kumar

मुन्ना सोनार शहर के आनंर नगर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार उस पर हत्या सहित कई मामले हैं। उसकी शहर में फायरिंग की कुछ घटनाओं में शामिल होने होने की बात भी सामने आ रही है। वह पिछले साल इलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल से भाग गया था। उसके बाद से ही पुलिस को उसकी तलाश थी। एसपी के निर्देश पर सोमवार को नगर थाना व डीआईयू की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है। छापेमारी में दारोगा नीता कुमारी और डीआईयू के ब्रजेश सिंह सहित अन्य शामिल थे।

आश्चर्य है लालू यादव के पैतृक गांव विधानसभा में कभी नही जली लालटेन

पकड़े जाने की डर से बदल रहा था ठिकाना, बना लिया था नया गैंग

आरा। मुन्ना सोनार गिरफ्तारी के डर से बार-बार ठिकाना बदल रहा था। इसके बावजूद वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल से भागने के बाद वह इधर, उधर घूमता रहा। कुछ दिन पहले तक दिल्ली में था। हालांकि फिलहाल बिहिया इलाके में छुपा था। इधर, पुलिस सूत्रों की मानें तो वह इस दौरान उसने अपना नया गैंग भी बना लिया। इसके बाद वह शहर में फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देने लगा। बहरहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 

अस्पताल में भर्ती होने की फिर से कर ली थी तैयारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार Notorious Munna Sonar मुन्ना सोनार काफी शातिर दिमाग बताया जा रहा है। वह जेल से बचने की तरकीब में जुट गया था। पकड़े जाने के साथ ही उसने अस्पताल में भर्ती होने की तैयारी कर ली थी। इसके लिये शीशा चबा लिया। ताकि जख्मी हो जाये और फिर से अस्पताल चला जाये। लेकिन उसकी तरकीब काम नहीं आ सकी। बता दें कि वह हत्या के एक मामले में जेल में था। तब बीमारी का बहाना बना सदर अस्पताल पहुंच गया। वहां एक दिन मौका देख पुलिस को चकमा देते हुये अस्पताल से भाग गया था।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular