Homeराजनीतआरा में परिवर्तन संकल्प रैली, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया रोड शो

आरा में परिवर्तन संकल्प रैली, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया रोड शो

Parivartan Sankalp Rally in Arrah: जुड़ेगा भारत जीतेगा I.N.D.I.A. कार्यक्रम के तहत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया आरा में रोड शो, परिवर्तन संकल्प रैली में बोले अखिलेश प्रसाद सिंह

jay kumar
  • हाइलाइट: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले
    • भाजपा सरकार देश से प्रजातंत्र खत्म करना चाहती है
    • देश को पुतिन के रास्ते ले जा रही है भाजपा सरकार

Parivartan Sankalp Rally in Arrah आरा: बिहार कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प रैली की सभा आरा में मंगलवार को हुई। जुड़ेगा भारत जीतेगा I.N.D.I.A. कार्यक्रम के तहत मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सह बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह पहुंचे और उन्होंने आरा में रोड शो किया। रोड शो आरा शहर के धड़हरा, अबरपुल, शीश महल चौक, गौपाली चौक, टाउन थाना नागरी प्रचारिणी के रास्ते शाहिद भवन तक पहुंची।

Parivartan Sankalp Rally in Arrah: अखिलेश बोले भाजपा से लड़ाई अंग्रेजों से भी बड़ी लड़ाई है

आरा पहुंचे बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा से लड़ाई अंग्रेजों से भी बड़ी लड़ाई है। भाजपा सरकार देश से प्रजातंत्र खत्म करना चाहती है और देश को पुतिन के रास्ते ले जा रही है।

अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा की देश में भ्रष्टाचार से अगर कोई नेता लड़ाई लड़ रहे है वो राहुल गांधी ही है। इस देश में मजबूती से लड़ाई लड़नी होगी। गठबंधन के साथ ताल मेल के साथ चलते हमें भी राहुल गांधी को मजबूत करने के लिए एक साथ लड़ाई लड़नी होगी।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular