Homeआरा भोजपुरपीरोप्रशासन बनाम सिविल सोसाइटीज क्रिकेट मैच आज

प्रशासन बनाम सिविल सोसाइटीज क्रिकेट मैच आज

Piro cricket match: गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को आयोजित होने वाले अनुमंडल प्रशासन बनाम सिविल सोसाइटीज नुमाइशी क्रिकेट मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों के साथ साथ स्थानीय लोगों में खासा दिलचस्पी बनी हुई है। मैच में प्रशासन का टीम नेतृत्व खुद अनुमंडल पदाधिकारी करेंगे। वहीं सिविल सोसाइटीज टीम की कमान सभापति किरण उपाध्याय के हाथ में होगा। क्रिकेट मैच के लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए स्थानीय शहीद स्टेडियम की साफ-सफाई व मैदान का समतलीकरण कर लिया गया है।

प्रशासन की संभावित टीम में उप समाहर्ता भूमि सुधार वरुणजय कुमार, बीडीओ अशोक कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, थानाध्यक्ष दीपक कुमार साह, पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश कुमार व अनुमंडल कार्यालय के कई कर्मी होंगे।

Piro cricket match: चर्चित उद्घोषक रवि रंजन राय
सिविल सोसाइटीज टीम में उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रवि केशरी, वार्ड पार्षद राहुल कुमार, रवि शंकर प्रसाद, मो नेसार अहमद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि असगर खान, एयाज खान शामिल रहेंगे। मैच का आंखों देखा हाल सुनाने के लिए चर्चित उद्घोषक रवि रंजन राय को आमंत्रित किया गया है। मौके पर जदयू के प्रदेश महासचिव मनोज उपाध्याय सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular