Homeबिहारआरागणतंत्र दिवस समारोह आज, तैयारी पूरी

गणतंत्र दिवस समारोह आज, तैयारी पूरी

Ramna Maidan Ara: भोजपुर जिले में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह आज को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर सारी तैयारी पुरी हो चुकी है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Ramna Maidan Ara
    • सजधज को तैयार आरा का ऐतिहासिक रमना मैदान

आरा,बिहार। भोजपुर जिले में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह आज को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर सारी तैयारी पुरी हो चुकी है। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर मुख्य कार्यक्रम शहर के वीर कुंवर सिंह मैदान (रमना मैदान) में कार्यक्रम आयोजित होगा। रमना मैदान सज-धज कर तैयार हो गया है। सोमवार को शहर के वीर कुंवर सिंह (रमना मैदान) पूर्वाहन 9 बजे झंडोत्तोलन होगा। इस दौरान सभी गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

इसके पूर्व समाहर्ता निवास पर प्रातः 8:30 बजे एवं शहीद स्मारक पर 8:50 बजे झंडोत्तोलन होगा। समाहरणालय में 10:15 बजे, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 10:30 बजे, जिला परिषद कार्यालय में 10:45 बजे, नगर निगम में 10:55 बजे, एमएमपी कैंपस में 11: 05 बजे एवं न्यू पुलिस लाइन में 11:15 बजे झंडोतोलन किया जाएगा। वही शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में 10:50 में झंडोत्तोलन किया जाएगा। वही भारतीय रेड क्रास सोसायटी भोजपुर जिला इकाई के प्रांगण में 11:15 मिनट पर झंडोतोलन होगा।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular