Friday, April 25, 2025
No menu items!
Homeआरा भोजपुरShahpur News17 वर्षों में अरबों रुपया खर्च, इसके बाद भी शाहपुर नपं की...

17 वर्षों में अरबों रुपया खर्च, इसके बाद भी शाहपुर नपं की स्थिति बदहाल

शाहपुर नगर पंचायत में पिछले 17 वर्षों में अरबों रुपये खर्च किए गए हैं, इसके बावजूद नागरिकों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं

Shahpur Nagar Panchayat: शाहपुर नगर पंचायत में पिछले 17 वर्षों में अरबों रुपये खर्च किए गए हैं, इसके बावजूद नागरिकों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं

  • हाइलाइट : Shahpur Nagar Panchayat
    • शाहपुर नगर पंचायत की कार्यशैली पर सवाल, अरबों खर्च फिर भी समस्या जस की तस
    • ऐसा प्रतीत होता है कि यहां के प्रतिनिधि भ्रष्टाचार के सामने साष्टांग मुद्रा में हों..

Shahpur Nagar Panchayat आरा: शाहपुर नगर पंचायत में पिछले 17 वर्षों में अरबों रुपये खर्च किए गए हैं, इसके बावजूद नागरिकों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। नगर पंचायत की कार्यशैली और इसकी प्रबंधन क्षमता पर गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं। जिम्मेदारों की कार्यशैली पर व्यापक विवाद है।

उचित विकास योजनाओं के अभाव में स्थानीय नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताएं पूरी नहीं हो पा रही हैं, यहां कई महत्वपूर्ण संचिकाएं भी गायब हैं, जो कामकाज की पारदर्शिता पर सवाल उठाती हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रतिनिधियों के प्रभाव में प्रशासनिक लापरवाही और नियोजन में कमी ने इस स्थिति को जन्म दिया है।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

शाहपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधियों की निष्क्रियता से स्थिति और भी गंभीर हो गई है। जनता ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें चुना था, वे उन अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर रहे हैं। समस्याओं के समाधान के लिए ठोस उपायों की कमी ने नागरिकों के अधिकारों का उल्लंघन किया है और विकास को अवरुद्ध कर दिया है। पिछले 17 वर्षों में सरकार द्वारा की गई वित्तीय आवंटन के बावजूद, नागरिक मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।

समीक्षकों का मानना है कि सही दिशा में काम नहीं होने के कारण समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। शाहपुर नगर पंचायत की बदहाल स्थिति इस बात का संकेत है कि जिम्मेदारों ने अपने कर्तव्यों का सही निर्वहन नहीं किया। शाहपुर नगर पंचायत की अव्यवस्थित अवस्थिति से जल निकासी प्रणाली की समस्याएं और सफाई के नाम पर हो रही लापरवाही ने नागरिकों के जीवन को कठिन बना दिया है।

इसके साथ ही नक्शा पास, होल्डिंग टैक्स की समस्या, अतिक्रमण की समस्या, सामनों के क्रय में कमीशन, सफाई में कमीशन की चर्चा से गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि यहां के प्रतिनिधि भ्रष्टाचार के सामने साष्टांग मुद्रा में हों।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular