Homeचर्चित न्यूजअवैध संबंध का विरोध करने पर जीजा के साथ मिल पति का...

अवैध संबंध का विरोध करने पर जीजा के साथ मिल पति का प्राइवेट पार्ट काटा

खबरे आपकी आरा: उदवंंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाऊर गांव में रिश्ते को शर्मशार (Relationship shy) कर देने वाली घटना सामने आयी है। अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी ने जीजा के साथ मिलकर पति की पहले पिटाई की। उसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट को काट डाला। इसमें उसका पति जख्मी हो गया।

jay kumar

खून से लहूलुहान युवक को उसके बहनों द्वारा इलाज के लिए उदवंंतनगर लाया गया। वहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका इलाज कराया गया। जख्मी युवक लालजी लाल बताया जाता है। Relationship shy युवक की बहन रीता देवी और गीता ने बताया कि लालजी की शादी मंजू देवी से हुई है। जबकि उसके चचेरे भाई की शादी मंजू की चचेरी बहन के साथ हुई है। मंजू का अपने जीजा के साथ अवैध संबंध है। एक रोज पहले लालजी ने दोनों को आपत्तिजनक हाल में देख लिया था। उसके बाद वह विरोध कर रहा था। उस पर पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिल कर पहले उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर दांत से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया गया। इस मामले में थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular