Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर में बढ़ता बाइक चोरों का आतंक: 48 घंटों के भीतर चार...

शाहपुर में बढ़ता बाइक चोरों का आतंक: 48 घंटों के भीतर चार बाइक चोरी

Bike Thieves Shahpur: लगातार एक के बाद एक हो रही इन चोरियों से न केवल वाहन मालिक परेशान है, बल्कि बाइक चोरों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी चकित कर दिया हैं।

  • हाइलाइट: Bike Thieves Shahpur
  • बाइक चोरों ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की चार बाइक

आरा, भोजपुर। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों वाहन चोरों का एक ऐसा संगठित गिरोह सक्रिय हो गया है, जिसने आम लोगों का चैन छीन लिया है। स्थिति इतनी विकट हो गई है कि महज 48 घंटों के भीतर चार अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी की वारदातों ने क्षेत्र में भय का माहौल पैदा कर दिया है। नगर में लगे CCTV से निगरानी रखने के दावों की पोल इन घटनाओं ने खोल दी है। नगर प्रशासन द्वारा प्रमुख चौराहों पर लगाये सीसीटीवी कैमरे अक्सर बंद रहते है।

Bike Thieves Shahpur : चोरों के मन में कानून का भय नहीं

घटनाओं के विवरण पर गौर करें तो चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे व्यस्ततम इलाकों से भी बड़ी आसानी से दो पहिया वाहनों को अपना निशाना बना रहे हैं। शाहपुर थाना परिसर के समीप स्थित एक किराना दुकान के बाहर से गुलशन कुमार की बाइक चोरी हो जाना यह साबित करता है कि चोरों के मन में कानून का कोई भय शेष नहीं है। इसी प्रकार की अन्य घटनाओं में रंदाडीह ब्रह्मस्थान के पास से सुमन देवी की बाइक, एनएच-922 फोरलेन के निकट संतोष पांडे के बोरिंग के पास से नागेंद्र यादव की बाइक और बरिसवन गांव में भीष्म तिवारी की बाइक को चोरों ने बड़ी चतुराई से उड़ा लिया।

पीड़ितों ने थाना में दिया आवेदन

लगातार एक के बाद एक हो रही इन चोरियों से न केवल वाहन मालिक परेशान है, बल्कि बाइक चोरों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी चकित कर दिया हैं। जब थाना क्षेत्र के इतने करीब से वाहन गायब हो रहे हों, तो सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है की बाइक चोरों में तनिक भी भय नहीं है। पीड़ितों ने शाहपुर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है, ताकि चोरों को पकड़ा जा सके और उनकी बाइक की बरामदगी हो सके।

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular