Saturday, April 26, 2025
No menu items!
Homeआरा भोजपुरShahpur Newsशाहपुर विधानसभा में शुरू हुआ असली और नकली राजद का संघर्ष

शाहपुर विधानसभा में शुरू हुआ असली और नकली राजद का संघर्ष

Bhimpatti: शाहपुर विधान सभा के भीमपट्टी गांव (करनामेपुर) में आयोजित सम्मान समारोह में राजद कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करते हुए सार्वजनिक मंच पर अपनी असंतोष व्यक्त किया।

Bhimpatti: शाहपुर विधान सभा के भीमपट्टी गांव (करनामेपुर) में आयोजित सम्मान समारोह में राजद कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करते हुए सार्वजनिक मंच पर अपनी असंतोष व्यक्त किया।

  • हाइलाइट : Bhimpatti
    • शाहपुर विधान सभा में राजद कार्यकर्ताओं के बीच आंतरिक कलह का मामला
    • लालू जी ने मुझे भेजा है कार्यकर्ताओं के विश्वास को टूटने नहीं दूंगा: मदन यादव

Bhimpatti आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के भीतर एक गंभीर आंतरिक संघर्ष उभरकर सामने आया है। स्थानीय विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू के प्रति कार्यकर्ताओं की नाराज़गी ने एक नई राजनीतिक हलचल को जन्म दिया है, दो बार पार्टी से विधायक बनने के बाद भी कुछ कार्यकर्ता असली राजद और नकली राजद के बीच लड़ाई का आरोप लगाकर संघर्ष शुरू कर दिए हैं।

शाहपुर विधान सभा के भीमपट्टी गांव (करनामेपुर) में शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह

शाहपुर विधान सभा के भीमपट्टी गांव (करनामेपुर) में शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में स्थानीय राजद कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करते हुए सार्वजनिक मंच पर अपनी असंतोष व्यक्त किया। उनका यह कदम बताता है कि पार्टी की नींव में व्याप्त असंतोष कितनी गहराई तक चला गया है। राजद कार्यकर्ता चाहते हैं कि पार्टी के वरिष्ठ नेता शाहपुर विधानसभा की राजनीति में हस्तक्षेप कर सही दिशा प्रदान करें और असली राजद कार्यकर्ता को ही आगामी विधानसभा चुनाव का सिंबल प्रदान करें।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

दियारा क्षेत्र के राजद कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक मंच से पार्टी प्रमुख नेता लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से दखल देने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने कहा की पार्टी में सामाजिक न्याय की बात की जाती है। लेकिन स्थानीय विधायक द्वारा पिछड़ा, अति पिछड़ा,अल्पसंख्यक और दलित अधिकारों के साथ न्याय नहीं किया जा रहा है। बाढ़ के दौरान दियारा क्षेत्र के लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। ऐसी स्थिति पहले नहीं थी।

शाहपुर विधायक द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को छिन भिन्न कर दिया गया है: मदन यादव

वही सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राजद के वरीय नेता मदन यादव ने कहा की केवल चुनावी राजनीति ही नहीं, बल्कि पार्टी के भीतर कार्यकर्ताओं की एकता भी एक महत्वपूर्ण पहलू है। इसे स्थानीय विधायक द्वारा छिन भिन्न कर दिया गया है। हमने अपने नेता लालू जी और तेजस्वी जी को शाहपुर विधान सभा की स्थिति से अवगत कराया है। राजद के शीर्ष नेतृत्व ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए मुझे शाहपुर विधान सभा के लिए संगठन में एकता की स्थापना करने और आगामी चुनाव में चुनौतियों का सामना करने के लिए भेजा है। मै कार्यकर्ताओं की आवाज़ सुनने यहां आया हूं और आपके विश्वास को टूटने नहीं दूंगा।

इधर, राजद नेता संतोष पासवान ने कहा की ऐसी आंतरिक कलह का उठना पार्टी की छवि के लिए हानिकारक हो सकता है। यदि इस समस्या का समाधान समय रहते नहीं किया गया, तो इससे न केवल पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर सकता है, बल्कि आगामी चुनावों में भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इस सम्मान समारोह में हरेन्द्र यादव, राजा पांडेय, नसीम अंसारी, ओमप्रकाश राम, मो. एकबाल अंसारी, मो. सद्दाम, भिखारी यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular