Friday, April 25, 2025
No menu items!
HomeNewsविद्युत करंट की चपेट में आने से बालक की मौत

विद्युत करंट की चपेट में आने से बालक की मौत

Saraiya Bhojpur – मृत बालक के घर मचा कोहराम, परिजन बेहाल

इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम

Saraiya Bhojpur आरा। भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव में बुधवार की सुबह विद्युत करंट की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृत बालक सरैया गांव निवासी धनजी पासवान का 10 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि जब वह सुबह घर में खेल रहा था। इसी बीच गेट के पास से गुजर रहे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था। तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन उसे सदर अस्पताल ले आये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

Khabreapki.com देखें- खबरें आपकी – फेसबुक पेज – वीडियो न्यूज – अन्य खबरें

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

Mirganj Ara – आरा में हथियारबंद बदमाशो ने युवक को मारी गोली

counting of votes – आम नागरिकों के लिए भोजपुर जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

Dhanjay murder case – हत्याकांड में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी, पुलिस के समक्ष गंभीर चुनौती

देखें राजनीति जगत की खबरें – किस नेता को जीत का मंत्र दिया झारखंड के दिग्गज नेता सरयू राय ने

देखें स्वास्थ्य संबंधित खबरें – आरा शहर के चंदवा स्थित अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हॉस्पिटल

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular