HomeNewsगाली देने का आरोप लगा कर दंपती को पीटा, पति की मौत

गाली देने का आरोप लगा कर दंपती को पीटा, पति की मौत

संदेश थाना क्षेत्र के सरैयां (Saraiya) गांव की घटना, गुरुवार को की गयी थी मारपीट

बिहार:आरा/संदेश। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के सरैयां (Saraiya) गांव में गाली देने का आरोप लगाकर एक दंपती के साथ मारपीट की गयी। इसमें गंभीर रूप से जख्मी व बेहोशी की हालत में चल रहे पति की मौत हो गयी। मारपीट की घटना बीते  गुरुवार को हुई थी। जख्मी ने शनिवार को दम तोड़ दिया।

गांव के ही छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी, जांच में जुटी पुलिस

मृत शख्स सरैयां ( खंडोल) Saraiya गांव निवासी त्रिलोकी चौधरी हैं। मारपीट के दौरान मृत शख्स की पत्नी के साथ छेड़खानी भी की गयी थी। इस संबंध में मृतक की पत्नी चिंतामणि देवी के बयान पर संदेश थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उसमें Saraiya गांव के ही छह लोगों को नामजद किया गया है। इनमें अरविंद सिंह, चंदन सिंह, सहदेव सिंह, सोनू सिंह, रविरंजन सिंह व भंटू सिंह शामिल हैं।

मारपीट के दौरान मृत शख्स की पत्नी के साथ छेड़खानी भी की गयी

बेहोशी में चल रहे जख्मी शनिवार की जख्मी की हो गयी मौत

प्राथमिकी में कहा गया है कि गुरुवार की शाम पति-पत्नी घर की छत पर बैठे थे। तभी आरोपित गाली देने लगे तभी उसके पति नीचे चलने की बात कहने लगे। इस दौरान उसे गाली भी दी गयी। उसके बाद सभी आरोपित घर पर आ धमके और गाली देने का आरोप लगाने लगे। इसी क्रम में उसे पटक दिया गया और निर्वस्त्र कर मारपीट की जाने लगी। पति ने रोका, तो उन्हें सीमेंट से बनी नाद पर पटक दिया गया। उसमें उसके पति के सर में गंभीर चोट लगी और उसके बाद वह सेंसलेश हो गये। इलाज के दोरान बेहोशी की हालत में ही उनकी मौत हो गयी।

प्राथमिकी के अनुसार आरोपितों द्वारा पूर्व में छत पर बैठने से मना किया गया था। तब कहा गया था कि छत पर बैठकर देखोगे, तो पूरे परिवार की हत्या कर जायेगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

Bhojpur news राजद कार्यकर्ताओं की टिकट दावेदारी से वर्तमान विधायकों की स्थिति पर पड़ता असर

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular