Homeबिहारआरा भोजपुरकिसान का बेटा सोहन बना दारोगा, सिवान में दिया योगदान

किसान का बेटा सोहन बना दारोगा, सिवान में दिया योगदान

Sohan Kumar Mishra को शाहाबाद क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक क्षत्रनिल सिंह ने दिया नियुक्ति पत्र

jay kumar

खबरे आपकी/शाहपुर/कारनामेपुर: विकट परिस्थितियों में कठिन परिश्रम के बल पर जो उभरकर सामने आता है। सच्चे मायने में वही खरा सोना होता है। इसी तरह अपने परिश्रम से भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के कारनामेपुर गांव निवासी सोहन कुमार मिश्रा ने परिस्थितियों को हराकर बिहार पुलिस के दारोगा के पद पर चयनित होने में कामयाबी हासिल किया। सोहन कुमार मिश्रा को उनके इस उपलब्धि पर शाहाबाद क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक क्षत्रनिल सिंह ने नियुक्ति पत्र दिया।

Sohan Kumar Mishra:करनामेंपुर गांव के किसान अशोक मिश्रा के हैं पुत्र

सोहन कुमार मिश्रा करनामेंपुर गांव के किसान अशोक मिश्रा के पुत्र हैं। जिन्होंने गांव के ही दियारा उच्च विद्यालय कारनामेपुर से मैट्रिक की परीक्षा पास किया तथा आरा के एसडी जैन कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। फिलहाल सोहन कुमार मिश्रा ने सिवान जिला मुख्यालय पर योगदान दिया। सोहन कुमार मिश्रा ने बताया कि लोगों के उम्मीद पर खरा उतरना व लोगो को न्याय दिलाना ही उनकी प्राथमिकता होगी।

पढ़े : पति ने गुनाह कबूला, बोला: अवैध संबंध का आरोप लगा रही थी पत्नी तो मार डाला

Bijay singh

Most Popular